Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी में बहुत जरूरी हैं ये पोषक तत्व, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

By Ek Baat Bata | Jun 29, 2023


हर महिला के लिए मां बनना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। हालांकि किसी भी महिला के लिए यह सफर इतना आसान नहीं होता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के सरीर में कई सारे बदलाव होते हैं। कमर दर्द, पेट का बढ़ना और सूजन आदि की समस्या होने लगती है। ऐसे में हर प्रेग्नेंट महिला को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को संतुलित आहार लेना चाहिए। 

प्रेग्नेंसी के दौरान मां और गर्म में पलने वाले बच्चे का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं संतुलित आहार के सेवन से न सिर्फ मां बल्कि बच्चे का विकास भी होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में विशेष रूप से किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

कैल्शियम रिच फूड्स
प्रेग्नेंसी के दौरान कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करने से बच्चे की हड्डियों का विकास होता है। ऐसे में अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं तो कैल्शियम की कमी न होने दें। इसलिए अपनी डाइट में नट्स जरूर शामिल करें। आप बादाम का सेवन भी कर सकती हैं। क्योंकि बादाम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में दूध, दही और पनीर आदि भी शामिल कर सकती हैं। हरी सब्जियों में भी कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में इन्हें भी अपनी डाइट में शामिल करें।

ओमेगा-3 फैटी एसिड
गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी फायदेमंद होता है। यह गर्भ में पलने वाले बच्चे के दिमाग और आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को अपनी डाइट में मैकेरल, सार्डिन, मछली और सैल्मन आदि शामिल कर सकते हैं। अगर आप मछली का सेवन नहीं करती हैं तो डाइट में चिया सीड्स, अखरोट और अलसी आदि भी शामिल कर सकती हैं। इससे शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति होती रहती है। 

प्रोटीन से भरपूर फूड्स
मां और बच्चे के विकास के लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में मछली, अंडे, दाल, डेयरी और टोफू आदि शामिल कर सकती हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो बादाम, छोले, दाल, दही और क्विनोआ आदि भी खा सकती हैं। क्योंकि इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

आयरन रिच फूड्स
अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कमजोरी महसूस होती है। तो आपको आयरन से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप चिकन, लीन मीट, बीन्स, मछली, दाल, बादाम और साबुत अनाज का सेवन कर सकती हैं।