Pregnancy Health Care Tips: प्रेग्नेंसी में महिला को करना चाहिए इस फल का सेवन, बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद

By Ek Baat Bata | Jun 10, 2023

गर्मियों में आम सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। इस फल को खाने के अलावा इसके जूस को भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में आम खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। बता दें कि आम में कई तरह के विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं। जो प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं प्रग्नेंसी में आम खाने के फायदों के बारे में...

न्यूट्रिशन वैल्यू
बता दें कि आम विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। आम में विटामिन सी विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर आदि पाया जाता है। जो मां और बच्चे दोनों की स्वास्थ्य और विकास में फायदेमंद होता है।

विटामिन सी
आम विटामिन सी का एक बेहद अच्छा स्त्रोत है। प्रतिरक्षा प्रणाली, कोलेजन उत्पादन और आयरन के अवशोषण में आम बेहद अहम भूमिका निभाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास के लिए पर्याप्त विटामिन सी का सेवन करना आवश्यक है।

विटामिन ए
बता दें कि आम में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाती है। यह विटामिन ए की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। भ्रूण के विकास के लिए विटामिन ए आवश्यक है। खासकर विटामिन ए बच्चे की आंखों, प्रतिरक्षा प्रणाली और त्वचा के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

फाइबर
आम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पाचन शक्ति को बढ़ाने और कब्ज से निजात दिलाता है। गर्भावस्था में अक्सर कब्ज की समस्या रहती है। वहीं अगर प्रेग्नेंसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन किया जाता है तो इससे स्वस्थ पाचन और नियमित मल त्याग होता है।

हाइड्रेशन
आम में पानी की भरपूर मात्रा मौजूद होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में आम का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। स्वस्थ एमनियोटिक द्रव के स्तर को बनाए रखने के लिए शरीर का हाइड्रेट होना जरूरी होता है।