हर महिला के लिए मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। यह एहसास एक तरफ नए जीवन में खुशियां लाने वाला होता है। तो दूसरी तरफ चिंताएं और दिमाग में तमाम सारे सवाल भी रहते हैं। पहली बार यानी की नई मां बनने वाली महिलाओं के दिमाग में ऐसे कई सवाल होते हैं। जैसे वह इस जिम्मेदारी को संभाल पाएंगी या नहीं, वह अपने बच्चे का ख्याल रख पाएंगी या नहीं आदि।
बता दें कि प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि उनकी सेहत का सीधा असर बच्चे पर भी पड़ता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी अपना और बच्चे दोनों का ख्याल रख सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
गर्भावस्था के दौरान भारी सामान उठाने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे मेसकैरिज का खतरा बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। वहीं फलों में आप सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद और जामुन आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यह सारी चीजें मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होती हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। बता दें कि प्रेगनेंसी में कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही चाय, कॉफी और चॉकलेट आदि से दूरी बनाकर चलनी चाहिए। यह सारी चीजें आपके गर्भ में पलने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ ही इस दौरान वजन को ना बढ़ने दें।
वहीं अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो इस दौरान मछली का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्भावस्था में शराब आदि के सेवन से भी बचना चाहिए और फाइबर वाले फूड को खाने से बचना चाहिए। हांलाकि कुछ भी खाने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव से आपके मसूड़ों में सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं। क्योंकि शरीर में बढ़ा हुआ प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का स्तर बैक्टीरिया को बढ़ाना देने का काम कर सकता है। जिसके कारण मसूड़ों में सूजन या रक्तस्राव हो सकता है।