Desi Ghee: मलाई ही नहीं दही से भी बना सकते हैं देसी घी, जानिए यूनिक तरीका

By Ek Baat Bata | Feb 11, 2025

घी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बड़े होते बच्चे के शरीर और दिमाग को सही पोषण देता है और बड़ों को घी तंदुरुस्त रखने में सहायता करता है। वहीं घी खाने के स्वाद को भी बढ़ाने का काम करता है। वहीं गरमा-गरम रोटी पर भी घी लग जाए तो रोटी का भी स्वाद बढ़ जाता है। वहीं किसी भी चीज का हलवा घी के बिना अधूरा होता है। चाहे बात स्वाद की हो या सेहत की दोनों ही कंडीशन में घी जरूरी होता है। इसलिए लोग बाजार से महंगा घी खरीद लेते हैं। 

लेकिन कई बार ज्यादा पैसे देने पर भी शुद्ध घी नहीं मिलता है। इसलिए अक्सर हम घर पर ही दूध की मलाई से घी बना लेते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि मलाई इकट्ठा न हो पाने पर घी कैसे बनाएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दूध जैसी सफेद चीज से बनाने की ट्रिक बताने जा रहे हैं।

इस चीज से बनाएं घी
बता दें कि घी बनाने के लिए अगर आप मलाई न जमा पा रहे हों, तो आप पर्याप्त मात्रा में मलाई खरीद कर ला सकते हैं। दूध जैसी सफेद चीज यानी की दही भी है। जो घी बनाने के काम आ सकता है। वहीं अच्छी बात यह है कि बाजार में दही सस्ते दाम पर मिल जाएगा और आप इससे भी मलाई जैसा घी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

गाढ़ा दही जमाना है बेहद आसान
घी बनाने के लिए आपको गाढ़े दही की आवश्यकता होगी। अगर आप गाढ़ा दही नहीं खरीद रहे हैं, तो इसको आसानी से घर पर भी जमा सकते हैं। अब गाढ़ा दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध को अच्छे से उबाल लें। उबलने के बाद इसको ठंडा होने के लिए रख दें। जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें एक दो चम्मच दही डाल दें और दूध में दही को अच्छे से मिक्स कर लें। गर्मी के मौसम में दही जमने में 3-4 घंटे का समय और सर्दियों में करीब 8 घंटे लग सकते हैं। वहीं अगर समय कम है, तो आप दही खरीद सकते हैं।

दही से बनाएं मक्खन
घी बनाने से पहले आपको दही से मक्खन तैयार करना होगा। फिर जब दही गाढ़ा हो जाए तो इसमें मौजूद एक्स्ट्रा पानी को सूती कपड़े की सहायता से निकाल दें। अब गाढ़े दही को अच्छे से मथ लें। अब दही को धीरे-धीरे गर्म करते जाएं, फिर कम आंच पर दही के ऊपर थोड़ी देर में मक्खन तैरने लगेगा। अब इसको निकालकर अलग रखते जाएं।

मिनटों में बन जाएगा घी
बता दें कि आप जब दही से मक्खन निकालते हैं, तब फिर घी बनाने की बारी आती है। घी निकालने के लिए मक्खन को धीमी आंच में गर्म करते रहें और आप देखेंगे कि घी बनने लग जाएगा। घी निकलने के बाद आप इसको एक बर्तन में छानकर स्टोर कर सकते हैं। वहीं नारियल के तेल से घी बनाना बहुत आसान है और आपको इससे कम पैसों में शुद्ध दानेदार घी मिल जाएगा।