Aloo Ka Kurma: लंच में बनाएं होटल स्टाइल आलू का कूरमा, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

By Ek Baat Bata | Jun 01, 2023

आलू एक ऐसी सब्जी है जो हर भारतीय किचन में पाई जाती है। इसको आप कई तरीके से बना सकते हैं। जैसे आलू-टमाटर की सब्जी, आलू के पराठे, फ्रेंच फ्राइज, आलू फ्राई या चाट आदि। लेकिन क्या आपने कभी आलू का कूरमा बनाया है। अगर आपका जवाब नहीं है तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आलू का कूरमा बनाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी आलू का कूरमा खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इस आप आसानी से लंच में बनाकर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं आलू का कूरमा बनाने की विधि...

आलू का कूरमा बनाने की सामग्री
आलू- 4
दही- 1 कप
प्याज (कटा हुआ)- 2 
लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच 
अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काजू- 12
लौंग- 5
इलायची- 3
बड़ी इलायची- 2
जीरा- आधा चम्मच
तेज पत्ता- 2
काली मिर्च- 5
जायफल पाउडर- छोटा आधा चम्मच
पानी- आवश्यकतनुसार
हरा धनिया
तेल- 2 कप

ऐसे बनाएं आलू का कूरमा
सबसे पहले आलू को धोकर इन्हें छील लें।
इसके बाद आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब कुकर में तेल गर्म कर लें और इसमें प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
प्याज भुनने के बाद 1 अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 कप दही और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से चलाएं।
फिर आलू के टुकड़ों को डालकर 2 ग्लास पानी डालें और 1 सीटी लगा दें। 
इस तरह आलू का कूरमा बनकर तैयार हो जाएगा। 
फिर इस पर हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गर्मागर्म रोटी के साथ परोसें।