Broccoli Recipe: घर पर आसान तरीके से बनाएं मलाई ब्रोकली, क्रीमी वेजी खाने वाले लोग चांट जाएंगे उंगली

By Ek Baat Bata | Jul 10, 2023

हल्की भूख हो या चाय के साथ कुछ चटपटा खाना हो, तो लोग ज्यादातर स्नैक्स खाना प्रेफर करते हैं। कुछ स्नैक्स सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, तो कुछ स्नैक्स स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होते हैं। आजकल के बच्चे हरी सब्जियां खाने से मना करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ एक ऐसी खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पोषण से भरपूर है। आप इस रेसिपी को स्टार्टर या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। 

फूलगोभी की तरह दिखने वाली ब्रोकली को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कई बार बच्चे हरी सब्जियां खाने से इंकार करते हैं। ऐसे में आप ब्रोकली की ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर के लिए कई तरह की डिशेज बनाकर तैयार कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको मलाई ब्रोकली की खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप हेल्दी स्नैक्स के तौर पर भी ट्राई कर सकती हैं।

मलाई ब्रोकली बनाने के लिए सामग्री
ब्रोकली – 1
चीज – 1/2 कप
फ्रेश क्रीम/मलाई – 2-3 चम्मच
दही – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नींबू रस – 1 चम्मच
तेल – 2-3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

ऐसे बनाएं मलाई ब्रोकली
मलाई ब्रोकली बनाने के लिए सबसे पहले इसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन टुकड़ों को गर्म पानी में कुछ समय के लिए डालकर रख दें। इसके बाद इसके हरे रंग को बनाए रखने के लिए ठंडे पानी में डाल दें। अब एक पैन में दही और चीज को अच्छे से मिक्स कर लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें फ्रेश क्रीम मिलाएं। इसके बाद हरी मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस, इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला लें। 

अब इस मिश्रण में ब्रोकली के टुकड़ों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स की हुई ब्रोकली के टुकड़ों को उसमें डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स हुई ब्रोकली मको 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और ऊपर से 2 चम्मच तेल डाल दें। अब इसे ओवन में बेक कर लें। इसे आपको तब तक बेक करना है, जब तक इसका रंग हल्के सुनहरे से भूरा न हो जाए। इस आसान तरीके से मलाई ब्रोकली बनकर तैयार हो चुकी है। इसे आप प्याज और हरी चटनी के साथ सर्व करें।