Breakfast Idea: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाकर तैयार करें इन चीजों का चीला, आप भी जरूर करें ट्राई

By Ek Baat Bata | Mar 16, 2024

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी व्यस्त होती है। ऐसे में व्यस्तता के कारण लोगों के पास सही से नाश्ता करने का समय नहीं होता है। क्योंकि सुबह के समय हर किसी को बहुत जल्दबाजी होती है और लोग नाश्ते का ऐसा ऑप्शन देखने हैं, जो बनाने में काफी आसान होता है। नाश्ते में बेसन का चीला सबसे सरल विकल्प होता है। क्योंकि यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह काफी ज्यादा हेल्दी भी होता है।

चीले का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इसमें तमाम तरह की सब्जियां मिलाकर बनाते हैं। हांलाकि चीला खा-खाकर कई लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको बेसन के चीला के अलावा अलग-अलग तरह के चीला बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। जब आप नीचे बताए गए अलग-अलग तरीकों से चीला बनाकर खाएंगे, तो न सिर्फ स्वाद बदलेगा और बच्चों को यह खाकर मजा आ जाएगा। 

सूजी चीला
हांलाकि बेसन की चीला अधिक कुरकुरा नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसन में सूजी मिलाकर आप चीले का स्वाद दोगुना कर सकती हैं।

मूंगदाल का चीला
यदि आप बेसन के चीले से ज्यादा हेल्दी कुछ खाना चाहते हैं, तो मूंगदाल का हलवा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आपको मूंगदाल का पेस्ट बनाना है और फिर इससे आप चीला बनाकर हरी चटनी और सोंठ के साथ सर्व कर सकती हैं।

आलू चीला
अगर आप बेहद स्वादिष्ट चीला बनाकर खाना चाहती हैं, तो आलू एक अच्छा ऑप्शन है। उबले हुए आलू को कद्दूकस करके बेसन में मिलाकर इसका चीला बनाएं।

पालक चीला
अगर आपको बेसन का चीला अच्छा लगता है, लेकिन आप इस स्वाद से बोर हो गई हैं, तो आप बेसन में पालक को एकदम महीन पीस लें। इससे आपका बनाया हुआ चीला अधिक कुरकुरा बनेगा।

बाजरे के आटे का चीला
बाजरे के आटे का चीला आप बेसन के चीला की तरह बनाकर तैयार कर सकती हैं।

ओट्स का चीला
अगर आप चीले का हेल्दी ऑप्शन तलाश कर रहे हैं। तो सबसे पहले ओट्स को पीसकर उसका पाउडर बना लें। इस ओट्स पाउडर के पाउडर से आप चीला बनाकर तैयार कर सकती हैं।