Peda Paratha Recipe: पेड़ा पराठा बनाने की विधि है बेहद आसान, हर किसी को पसंद आएगी यह डिश

By Ek Baat Bata | Jun 13, 2023

वर्तमान में हमारे पास खाने के कई ऑप्शन होते हैं। लेकिन कुछ डिश ऐसी होती हैं, जो हमें बेहद पसंद होती हैं। वहीं बहुत सारे लोग सुबह-सुबह नाश्ते में पाराठा खाना पसंद करते हैं। कई चीजों के पराठे बनाए जाते हैं। इनमें मूली के पराठे, मेथी के पराठे, आलू के पराठे आदि शामिल हैं। हालांकि यह सारे पराठे तो आप सभी ने खाए होंगे। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पेड़ा के पराठे बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि भारत के कई हिस्सों में पेड़ा का पराठा बड़े चाव से खाया जाता है। आप भी इसे आसानी से बना सकती हैं। इसे न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी पसंद करते हैं।

सामग्री
पेड़ा
आटा
चीनी
ड्राई फ्रूट्स
घी

ऐसे बनाएं पेड़ा का पराठा
पेड़ा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पेड़ा को एकदम छोटा यानी की चूरा-चूरा कर लें। इसके बाद आटे में पेड़े का चूरा मिक्स कर दें। अब आटा में हल्का सा घी डालकर पानी से गूंथ लें। 
अगर आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो पराठा के आटे में पेड़ा का चूरा मिलाने के साथ ही थोड़ी सी चीनी मिला दें। साथ ही आटे में पीसा हुआ ड्राई फ्रूट मिक्स कर लें।
इसके बाद पराठा बनाकर तैयार कर लें और इसे घी से सेंक लें। 
इस आसान तरीके से आपका पेड़ा का पराठा बनकर तैयार को जाएगा। 

दूसरी रेसिपी
पेड़ा पराठा बनाने की एक और रेसिपी है। इसके लिए पहले आटे को अच्छे से गूंथ लें। इसके बाद पेड़ा को हाथ की मदद से मुलायम कर लें। 
अब आटे की छोटी-छोटी रोटी बना लें और फिर उसमें पीसा हुआ पेड़ा, ड्राई फ्रूट्स और चीनी डालकर लोई बना लें। 
इसके बाद पराठे को बेलकर उसे घी से सेंक लें। 
पराठे को अधिक खस्ता बनाने के लिए आटे में 2 चम्मच सूजी मिला दें।
इस तरह से आपका पेड़ा का पराठा तैयार हो जाएगा।