झालमुरी, भेलपूरी के बाद अब मुरमुरे से बनाएं टेस्टी अप्पम, बहुत आसान है रेसिपी

By Ek Baat Bata | Nov 09, 2021

आपने चावल के आटे और सूजी से बने अप्पम जरूर खाए होंगे। लेकिन आज हम आपको अप्पम की एक नई और अनोखी रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी बहुत आसान है। आज हम आपको मुरमुरे के अप्पम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप इसे ब्रेकफास्ट, लंच या इवनिंग स्नैक्स में खा सकते हैं - 
 
सामग्री 
मुरमुरे -1 कप
सूजी - 1/2 कप
उबले और मैश किए आलू - 4
अदरक का पेस्ट - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 चम्मच
तेल -1 चम्मच
कटा हरा धनिया -1 कप
नमक - स्वादानुसार

विधि 
मुरमुरे के अप्पम बनाने के लिए मुरमुरे को अच्छी तरह धो लें। अब इसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ध्यान रहे कि मुरमुरे को ज़्यादा समय तक पानी में भिगोकर नहीं रखें। 
अब एक बाउल में भिगोए मुरमुरे, मैश किए हुए आलू, सूजी, नमक, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट आदि डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
अब इस मिश्रण से अप्पम के साइज के छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। अब अप्पम पैन को गर्म कर लें और इसमें हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। 
अब मुरमुरे से बने अप्पम को एक-एक करके सांचें में रख दें और ढक्कन लगाकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें।
इसके बाद अप्पम को दूसरी तरफ से भी सेंक लें। जब अप्पम दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।
गरमागरम मुरमुरे के अप्पम को हरा धनिया या पुदीने और टोमैटो केचप की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।