Breakfast Recipes: सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा आपका नाश्ता, दिन भर एनर्जी से रहेंगे भरपूर

By Ek Baat Bata | Jun 23, 2023

समय की कमी के कारण अक्सर कई लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। ऐसे में आप उन नाश्तों को अपने विकल्प के तौर पर रख सकते हैं। जो काफी कम समय में तैयार हो जाते हैं। साथ ही यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। इस नाश्ते को बनाने में सिर्फ 2 चीजों की जरूरत है। यह नाश्ता आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी है।

दही और अनार
अनार और दही में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। बता दें कि यह दोनों इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही अनार और दही हम मौसम में इंफेक्शन से भी बचाव करता है। इसके अलावा अनार और दही पोटेशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और फोलेट से भरपूर होता है। यह आपके दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 

प्रोटीन से भरपूर है अनार और दही
अनार और दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह आपकी हड्डियों को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है। अनार और दही मिलकर आपकी मांसपेशियों में जान डालने का काम करती है। यह दोनों ब्रेन बूटर हैं और आपको पूरा दिन हेल्दी बनाए रखता है। सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाला यह नाश्ता आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में सहायक होता है।

शरीर में बढ़ता है खून
अनार और दही का सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है। यह दोनों रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देने का सकाम करता है। साथ ही यह शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाता है। बता दें कि यह नाश्ता उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो कमजोरी और थकान महसूस करते हैं। इसलिए 5 मिनट मे तैयार होने वाले नाश्ते को करने के बाद ही अन्य काम करें।