Relationship Tips: इन हरकतों के बाद पत्नी की नजरों में इज्जत खो देते हैं पति, नहीं रखनी चाहिए माफी की उम्मीद

By Ek Baat Bata | Jan 08, 2024

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हर व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है। हर इंसान से गलतियां होती हैं। इसलिए माना जाता है कि रिश्ते को बेहतर तरीके से चलाने के लिए माफ करके और भूलकर आगे बढ़ना जरूरी होता है। हांलाकि ऐसा हर बार मुमकिन नहीं होता है। क्योंकि कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जो इंसान को अंदर से तोड़कर रख देती हैं। खासतौर पर यदि वह रिश्ता पति-पत्नी का होता है। ऐसे में इन गलतियों से बचना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जिंदगी भर साथ निभाना काफी मुश्किल हो जाता है। 

परिवार और दोस्तों के सामने दुर्व्यवहार
हर महिला बंद कमरे में अपने पति का दुर्व्यवहार सहन कर लेगी। लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति के सामने वह खुद की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाती और इसे कभी भुला नहीं पाती है। जो भी पति अपने परिवार या दोस्तों के सामने ऐसा करते हैं, उन्हें पत्नी का प्यार और सम्मान कभी नहीं मिलता है।

अफेयर करना
हर पत्नी अपने पति की हर गलतियों और बुराइयों को सहन कर सकती हैं। लेकिन वह अपने पति की जिंदगी में कभी दूसरी महिला की मौजूदगी को बर्दाश्त नहीं कर पाती है। आज के समय में सबसे ज्यादा तलाक की मुख्य वजह एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर है। पति से इस तरह का मिलने वाला धोका औरत में मर्द जात के लिए गुस्सा, नफरत और अविश्वास को हमेशा के लिए भर देता है।

हाथ उठाना
जो भी व्यक्ति अपनी पत्नी पर हाथ उठाते हैं, उनको माफी का भी अधिकार नहीं होता है। क्योंकि पति-पत्नी का रिश्ता बराबरी का होता है। ऐसे में यदि पति खुद को पत्नी के श्रेष्ठ मानकर उसपर हाथ उठाता है, या अन्य लोगों के सामने अपनी पत्नी का अनादर होता है। तो महिला भी इस बात का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। इसके लिए महिलाएं अपने पति को कभी माफ नहीं करती हैं।

जरूरत के समय साथ न होना
जीवनसाथी का मतलब होता है कि आप एक-दूसरे के अच्छे-बुरे समय में खड़े रहते हैं। ऐसे में यदि कोई पति अपनी पत्नी का उनके कमजोर या बुरे समय में साथ नहीं देता है। तो महिला इस बात को भी भुला नहीं पाती हैं। ऐसी घटनाओं के बाद वह खुद को अपनी पति से पूरी तरह से अलग कर लेती हैं।