Relationship Tips: इन चीजों के लिए शादी करने को तैयार हो जाते हैं लड़के, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

By Ek Baat Bata | Aug 01, 2023

वर्तमान समय में शादी सिर्फ भावनाओं से जुड़ा रिश्ता नहीं होता है। शादी करने से पहले लोग पूरा गणित बैठाते हैं। भले ही हमारा समाज ने लंबे समय से शादी को अनिवार्य कर रखा है। लेकिन बहुत से लोग आज के समय में बिना शादी के अकेले रहना पसंद करते हैं। इस ऑप्शन की ओर आजकल के युवा सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि शादी के बाद उनकी आजादी खत्म हो जाएगी। लड़के दोस्तों के साथ विकेंड पर बिना किसी डिस्टर्बेंस के पार्टी किया जाना बेस्ट मानते हैं। 

लेकिन हर लड़का इस तरह की सोच नहीं रखता है। कुछ लोग ज्यादा कमिटमेंट से दूर भागते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा इंट्रेस्टिंग बात तो यह है कि जो लड़के शादी से भागते हैं, वह भी एक समय के बाद शादी जैसे बंधन में बंधने के लिए खुशी-खुशी राजी हो जाते हैं। ऐसे में ऐसा क्या कारण है जो शादी से दूर भागने वाले लड़कों को भी मोटिवेट कर देता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में...

प्यार और जीवनभर का साथ
पुरुष शादी इसलिए करते हैं, जिससे कि उन्हें प्यार और भरोसेमंद जीवनसाथी मिल सके। हालांकि यह कारण शादी की बेसिक वजह है। वहीं लड़कियां भी शादी के बंधन में बंधने के लिए इसीलिए प्रेरित होती हैं। शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें साथ में रहने के लिए प्रेम के साथ ही औपचारिक प्रतिबद्धता मिलती है। क्योंकि अकेले पूरा जीवन बिताना काफी ज्यादा मुश्किल और दुखदायी हो सकता है। 

दूसरों को खुश करने के लिए
कुछ पुरुष शादी के लिए इसलिए भी तैयार हो जाते हैं, क्योंकि वह घर, समाज और प्रेमिका द्वारा बार-बार सेटलमेंट की बातें सुनकर परेशान हो जाते हैं। वरना लड़कों को इस बात का एहसास नहीं होता है कि उनके लिए शादी भी जरूरी है। कई बार लड़के दूसरों के प्रेशर में आकर शादी के लिए हां कर देते हैं। ऐसे में वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं रह पाते हैं।

खुद का परिवार बनाने की चाहत
हमारे देश में महिलाओं के लिए बच्चा गोद लेना या सिंगल पेरेंट बनना बहुत आसान है। लेकिन पुरुष ऐसा नहीं कर पाते हैं। पुरुषों को अपना परिवार बनाने के लिए एक महिला की जरूरत होती है। जो कानून तौर पर और समाज की नजरों में उनकी पत्नी हो। वहीं जिन पुरुषों को बच्चे पसंद होते हैं, वह हमेशा अपने एक छोटे परिवार की कल्पना करते हैं। इन लोगों को शादी से परहेज नहीं होता है।

पैसों की ज्यादा बचत
एक स्टडी के मुताबिक शादीशुदा व्यक्ति एक सिंगल व्यक्ति की तुलना में ज्यादा कमाता है और वह अधिक बचत भी कर पाते हैं। ऐसे में शादी के बाद पुरुषों की कमाई 10-24% तक बढ़ जाती है। इसके अलावा शादीशुदा व्यक्ति को कानूनी तौर पर कई सारी फेड्रल बेनिफिट्स भी मिलते हैं।