Relationship Tips: अच्छे-भले रिश्ते में इन कारणों से आ सकती है दरार, न करें ऐसी गलतियां

By Ek Baat Bata | Jun 29, 2023

पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और तकरार दोनों ही देखने को मिलती है। हालांकि एक हेल्दी रिलेशनशिप में इन दोनों चीजों का होना बेहद जरूरी भी होता है। लेकिन अगर आपके रिश्ते में अक्सर ही लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। या बात कई बार ज्यादा बिगड़ जाती है। तो ऐसे में अलगाव की स्थिति भी बन सकती है।
 
बता दें कि बहुत छोटी-छोटी सी चीजों से रिश्ते में दूरियां पैदा होने लगती है। वहीं इन कारणों को लंबे समय तक इग्नोर किए जाने पर बात अलगाव पर पहुंच जाती है। इसलिए इन चीजों के बारे में जानना और इनके सॉल्यूशन पर काम करना बेहद जरूरी होता है। 

गलतफहमी
रिलेशनशिप में कड़वाहट की जो सबसे कॉमन वजह है, वो है गलतफहमी। अगर इस चीज़ ने आपके रिलेशनशिप में जगह बना ली, तो अच्छे-भले रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसका एक ही सॉल्यूशन है कि आप दोनों बैठकर आपस में इन गलतफहमियों की वजहों को तलाशें और उसे दूर करने के उपायों पर गौर करें। 

एक-दूसरे की बातों को इग्नोर करना 
आजकल बहुत सारे कपल्स में ये चीज सबसे कॉमन होती है कि अक्सर अपने पार्टनर की बातों को अनसुना करते हैं। या फिर पार्टनर द्वारा कही बातों को समझने का प्रयास न करना। यह कारण आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। ऐसे में पार्टनर को लगने लगता है कि आप उनकी फीलिंग्स का सम्मान नहीं करते गैं। एक-दो बार के अलावा हर बार ऐसा एटीट्यूड रखना अच्छा व्यवहार नहीं माना जाता है। इसलिए अपने पार्टनर की बातों को सुनना और समझना बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर की बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं तो उनके उस टॉपिक पर चर्चा करें और अपना पक्ष समाझाने की कोशिश करें।

फिजिकल इंटीमेसी
किसी भी रिश्ते में प्यार बना रहने के लिए रोमांस का होना बेहद जरूरी है। लेकिन आजकल के कपल्स अपनी लाइफ में इतने बिजी हो गए हैं कि वह बड़ी मुश्किल से एक-दूसरे के लिए समय निकाल पाते हैं। वहीं अगर उन्हें समय मिलता भी है तो वह अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की जगह मोबाइल पर समय बिताते हैं। यह किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं है। वहीं कई बार रिलेशनशिप में फिजिकल इंटीमेसी की कमी के कारण भी रिश्ते में दरार आने लगती है। इसलिए अपने रिश्ते में रोमांस बरकरारल रखना चाहिए।