Healthy Relationship: इन तरीकों से पता लगाएं कैसा है आपका रिश्ता, जानिए कैसा होता है रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग

By Ek Baat Bata | Jul 11, 2024

हर रिश्ते में थोड़ी बहुत नोकझोंक लगी रहती है। तो वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं, जो हमारे अंदर पॉजिटिव एनर्जी भर देते हैं। तो वहीं कुछ रिश्ते केवल नाम के होते हैं। कुछ रिश्तों में लोग ज्यादातर परेशान रहते हैं और इस रिश्ते को निभाना मुश्किल होता है। ऐसे में लड़का और लड़की दोनों की तरफ से रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
 
अगर आप भी अपने रिश्ते को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर के व्यवहार को अच्छे से समझना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दो ऐसे टर्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों कपल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग
इन दिनों सोशल मीडिया रिलेशनशिप के दो टर्म जिसमें रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग काफी पॉपुलर हो रहा है। लेकिन क्या आप रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग के बारे में जानते हैं। जहां रेड फ्लैग बुरी आदतों या रिश्ते को दर्शाता है, तो वहीं ग्रीन फ्लैग रिश्ते को मजबूत बनाता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि आपका पार्टनर ग्रीन फ्लैग है या रेड फ्लैग तो इस चीज का आप इस तरीके से पता लगा सकते हैं।

रेड फ्लैग के संकेत
अगर आपका पार्टनर आपके साथ कम और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताता है, या दोस्तों के कहने पर पार्टनर से लड़ाई व शक करता है, तो यह रेड फ्लैग को दर्शाता है। यदि आपका पार्टनर आपको सपोर्ट नहीं करता है, या कभी आपकी साइड नहीं लेता है, तो आपका रिश्ता एक तरफा और यह रेड फ्लैग का साइन है।
 
इसके साथ ही यदि आपका पार्टनर भविष्य से जुड़ी बातें करने से ना करता है, या आपके साथ फ्यूचर प्लानिंग नहीं करता है, तो यह भी रेड फ्लैग को दर्शाता है। यदि पार्टनर आपको बार-बार नीचा दिखाता है, सबके सामने आपका मजाक उड़ाता है या वह आपके साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहा है, तो यह भी रेड फ्लैग में गिना जाता है।

ग्रीन फ्लैग के संकेत
वहीं ग्रीन फ्लैग एक हेल्दी रिलेशनशिप की तरफ इशारा करता है। इसमें कपल एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं और एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं, तो यह ग्रीन फ्लैग में गिना जाता है। अगर आपका पार्टनर आपसे हर बात पर प्यार करता है और झगड़ा करने से बचता है या झगड़ा होने पर कपल एक-दूसरे से माफी मांगते हैं, तो आपका रिश्ता ग्रीन फ्लैग के अंदर आता है। 

अगर आपका पार्टनर आपके साथ फ्यूचर प्लानिंग करता और करियर के बारे में सोचता है, तो आपका रिश्ता हेल्दी है और यह ग्रीन रिलेशनशिप का साइन है। वहीं अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को ध्यान से सुनता है और आपके लिए सबसे लड़ जाता है, तो यह ग्रीन फ्लैग के दायरे में आता है।