फर्स्ट टाइम करने जा रहीं हैं सेक्स, तो एक बार जरूर जान लें ये बातें

By Ek Baat Bata | Apr 15, 2020

फर्स्ट टाइम सैक्स आपने कभी ना कभी फर्स्ट टाइम सेक्स के बारे में जरूर सुना होगा, क्योंकि फर्स्ट टाइम सेक्स शब्द ही एक्साइटमेंट और राज वाला शब्द है। इसमें कई तरह के सवाल लड़का और लड़की दोनों के मन में होते हैं। सेक्स करना हर लड़के और लड़की के लिए जरूरी होता है, क्योंकि ये एक प्राकृतिक नियम है इस संसार मे मनुष्य जाति को आगे बढ़ाने का। पहली बार कोई कपल सेक्स करता है तो इस बात को लेकर कई सवाल भी उनके मन में होते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको फर्स्ट टाइम सेक्स करने के बारे कुछ सावधानियां बताएँगे। यदि आपकी शादी होने वाली है, या फिर अपने किसी साथी के साथ सम्बन्ध बनाने की सोच रहे हैं तो आपको उससे पहले फर्स्ट टाइम सेक्स के बारे में ये सावधानियाँ पढ़ना या जानना जरूरी है।

फर्स्ट टाइम सैक्स चाहे सुहागरात को हो या किसी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच, इस समय मन मे चिंता होना स्वभाविक बात है। पर इस समय चिंता न करके विचलित न होकर इन यादगार लम्हो हो एन्जॉय करना चाहिए। पुरूषों को पहली बार सेक्स करते समय ध्यान रखना चाहिए कि अपने साथी को आरामदायक महसूस कराएं, जल्दबाजी न करें और फर्स्ट टाइम सेक्स का आप दोनों आनंद ले सकें।

अगर आप इस समय अधिक विचलित होंगे और ज्यादा सोचेंगे तो हो सकता है, जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर दें, जिसका अंजाम शायद आप दोनों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए आपको बस सहज तरीके से इसकी शुरुआत करनी है, और आपको पता भी नही चलेगा कि ये कब हुआ आपको बस इसको महसूस करना है।

अक्सर ऐसा होता है, कि इस समय लड़के जल्दबाजी करते हैं ये उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। इसलिए फर्स्ट टाइम सेक्स की शुरुआत सहज से तेज की तरफ होनी चाहिए। हमेशा अपने साथी को सहज अनुभव कराएं और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

अगर आप अपनी पत्नी के साथ सेक्स कर रहे हैं, पर पिता नहीं बनना चाहते या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सम्बन्ध बना रहे हैं ऐसी स्थितियों में हमेशा प्रोटेक्शन का प्रयोग करें जैसे- कॉन्डोम। फोरप्ले को कभी भी इग्नोर न करें। अक्सर फर्स्ट टाइम लोग फॉरप्ले को नजरअंदाज कर देते हैं। पर सेक्स का सबसे पहला स्टेप फोरप्ले होता है, फोरप्ले में आप एक दूसरे को रिझाने की कोशिश करते हैं।

पहली बार अक्सर लड़के लिंग के आकार की वजह से या शीघ्रपतन से चिंतित होते हैं, पर अक्सर ऐसा होता है ये कोई बीमारी नही है,जब पहली बार सेक्स करते हैं तो ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं। इसलिए ऐसा होना कोई चिंता का विषय नही है।

लड़कों की तुलना में लड़कियों को फर्स्ट टाइम सेक्स में ज्यादा डर और शंकाए होती हैं। इसलिए उन्हें पहले मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए और जो भी शंकाए मन मे हों अपने साथी से उस बारे में बातचीत करनी चाहिए।

सेक्स को एन्जॉय करें और इस समय अपने साथी से इमोशनली जुड़ें। इस समय आपको सारी परेशानियों को भूलकर सिर्फ अपने इन लम्हों को जीना चाहिए। यदि आपको लगता है, की आप अभी सेक्स के लिए तैयार नहीं हैं तो आप इस बारे में अपने साथी से बात करें बिना इच्छा के कभी सेक्स के लिए हां नही करनी चाहिए ।

कई बार फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान लड़कियों को दर्द का अनुभव होता है, पर इसे आप ज्यादा गम्भीर न सोचें। इसके कई कारण हैं जैसे- फॉरप्ले की कमी से पेनेट्रेशन में घर्षण उत्पन्न होने के कारण योनि में दर्द होना स्वभाविक है। इसलिए फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान दोनों पार्टनर को रिलैक्स होना जरूरी है। उपरोक्त टिप्स को ध्यान में रखते हुए आप फर्स्ट टाइम सेक्स को पूरा कर सकते हैं।