Relationship Tips: कहीं आप भी तो टॉक्सिक रिलेशनशिप का नहीं है शिकार, इन संकेतों से करें पहचान

By Ek Baat Bata | Oct 23, 2023

कोई भी रिश्ता हमें मेंटली, इमोशनली और फिजिकली प्रभावित कर सकता है। इसलिए लाइफ में हेल्दी रिलेशनशिप का होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अनहेल्दी रिलेशनशिप हमारे लिए किसी ट्रॉमा कंडीशन से कम नहीं होता है। अनहेल्दी रिलेशनशिप से ना तो हम निकल पाते हैं और ना ही उसमें रहना चाहते हैं।
 
कई बार हमें पता भी नहीं चल पाता है कि हम अपने रिश्ते में कितनी बुरी तरह से फंसे हुए हैं। हांलाकि इसका सीधा असर हमारी लाइफ पर भी पड़ता है। इसलिए हर रिश्ते में एक सेफ स्पेस का होना बहुत जरूरी होता है। जिसमें दोनों लोग खुश रह सकें। आज हम आपको इस आर्टिकल के लिए अनहेल्दी रिलेशनशिप के कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अनहेल्दी रिलेशनशिप के संकेत
अगर आप भी अपने रिश्ते में डर या दबाव के चलते अपने पार्टनर की इच्छा से हर काम करते हैं, तो समझ जाएं कि आप एक अनहेल्दी रिलेशनशिप में हैं। वहीं पार्टनर के मुताबिक हर काम करने के बाद भी आपको गलत ठहराया जाए, तो आप एक अच्छे रिश्ते में नहीं हैं। 

अगर आपके साथ कई बार ऐसा हो चुका है कि आप अपने पार्टनर को इंप्रेस या खुस करने के लिए कुछ खास करें। लेकिन आपका पार्टनर आपकी तारीफ करने की जगह आपको डिमोटिवेट करें, या ये कहे कि उसको यह सब पसंद नहीं है। तो आप एक अनहेल्दी रिश्ते में हो सकते हैं।

एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहते हुए आप अपनी फैमिली, दोस्तों से मिलना जुलना बंद कर दें। तो आप एक समय के बाद खुद ही परेशान हो जाएंगे। हो सकता है कि पार्टनर की खुशी के लिए कुछ समय तक आपको यह रोमांटिक लगे। लेकिन एक समय के बाद आपको अपने दोस्तों और फैमिली की जरूरत महसूस होने लगेगी। 

जब एक रिश्ते में आपको बार-बार यह महसूस करवाया जाए कि आप सामने वाले के काबिल नहीं है। तो इसका आपका लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको समझने की जरूरत है कि आप एक टॉक्सिक और अनहेल्दी रिश्ते में हैं।