आप अपनी सेक्स लाइफ को बनाना चाहते हैं और ज्यादा रोमांटिक तो अपनाइए यह सेक्स टिप्स

By Ek Baat Bata | Aug 23, 2020

सेक्स यानी शारीरिक संबंध, शारीरिक संबंध बनाना बहुत ही आम बात है प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक रहता है। शारीरिक संबंध बनाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। यह आम जिंदगी में हर किसी के साथ होता है लेकिन कई लोग सेक्स के बारे में बात करने में बहुत ज्यादा हिचकिचाते है जिसकी वजह से उनके पास सेक्स से संबंधित आधी अधूरी जानकारी होती है जोकि सही नहीं है। यदि आप किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने जा रहे हैं या सेक्स करने के लिए तैयार हैं तो आपको सबसे पहले पता होना चाहिए कि यह क्या है? क्यों है? लोग इसे क्यों करते हैं? यह प्यार जताने का एक दूसरा तरीका है। सभी प्रेमियों की अपनी अपनी दुनिया होती है अपनी जिंदगी होती है कोई शारीरिक संबंध बना के अपना प्रेम जताता है तो कोई उससे दूर रहकर। लेकिन इसकी जानकारी हर व्यक्ति को सही समय पर जरूर होनी चाहिए।आज हम आपको कुछ ऐसे अनोखे टिप्स बताएंगे जी ने आपको सेक्स करने से पहले एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।

बच्चे होने के बाद सेक्स लाइफ

काफ़ी लंबे समय से लोग ऐसा सोचते आ रहे है या सुनते आ रहे है कि जब उनके बच्चे हो जाते है तो उनके दांपत्य जीवन मे सेक्स की ज्यादा रुचि नही रहती। हालांकि ऐसा बिल्कुल नही है, सेक्स का और बच्चे का एक दूसरे का से कोई लेना देना नहीं है। एक रिसर्च में बताया गया हैं कि बच्चे के जन्म के बाद क्लाइमेक्स (चरमोत्कर्ष) की तीव्रता और बढ़ जाती है। इसका कारण है नर्व एंडिग का ज़्यादा सेंसिटिव होना।

पार्टनर से बातें करें

जब भी आप सेक्स करे या करने जा रहे हो तो आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बातें लगातार करनी चाहिए, दोनों के बीच मे प्यार भरा संवाद जरूर होना चाहिए।इस तरह की बातें आपसी प्यार और रिश्ते की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सेक्स करना चाहिए। इससे आपकी सेक्स लाइफ में सुधार होगा और दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत बनेगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बातचीत आपको क़रीब लाती है।

कभी-कभार आप भी सेक्स के लिए पहल करें

कई रिश्तों में ऐसा होता है कि एक ही व्यक्ति बार बार सेक्स की मांग करता है और रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करता है। हालांकि ऐसा बिल्कुल नही होना चाहिए, दोनों पार्टनर को समय समय पर सेक्स करने की पहल करनी चाहिए क्योंकि सेक्स करने में किसी एक का अधिकार या एक को खुशी नहीं होती। ज्यदातर महिलाएं खुद से सेक्स की बात करने में हिचकिचाती है। वह करना तो चाहती है लेकिन अपने पार्टनर से कह नही पाती। ऐसे पार्टनर को उसके मन की बात समझनी चाहिए। आपका पहल करना उन्हें सुखद एहसास में डुबा देता है।

अपनी महिला पार्टनर को जाने

आपका रिश्ता चाहे कितना भी पुराना हो जाए लेकिन आपको हर बार अपनी पार्टनर की मन की बात जरूर समझनी चाहिए क्योंकि कई बार महिलाओं को खुद नही पता होता कि कौन-सी चीज़ उन्हें उत्तेजित करती है। ऐसे आपको ख़ुद ही पता लगाना होगा कि उनके मन में क्या चल रहा है। कई बार वह अपने मन की जानकर भी बताने से शरमाती हैं।

आत्मविश्वास बनाएं रखें

कई बार महिलाएं अपने पार्टनर से सेक्स के बारे में बोलने में इसलिए हिचकिचाती है क्योंकि वह अपने फिगर से संतुष्ट नहीं होती। आज के समय में टीवी पर फिल्म और नाटक में यही दिखाया जाता है कि महिला का शरीर बहुत ही ज्यादा सुंदर और स्लिम एंड ट्रिम होना चाहिए तभी पुरुष उसकी तरफ आकर्षित होते है। ऐसे में महिलाएं अपने अंदर का आत्मविश्वास खो देती है कि वह सुंदर नहीं लग रही, तो वह अपने पति से सेक्स की डिमांड कैसे कर सकती है। हालांकि असल जिंदगी में महिलाओं का जीवन फिल्मी किरदारों से बहुत ज्यादा अलग होता है। यदि आप अपने पति के करीब जाना चाहती है तो उनसे खुलकर अपने मन की बात करें। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी उनसे खुलकर कहे। ऐसा करने से आप दोनों का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा। लेकिन यह सब तभी होगा जब आपके अंदर आत्मविश्वास बना होगा।

महिलाएं निकाले अपने लिए समय

दांपत्य जीवन में घर और बच्चों के बीच में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती है कि रात में वह थक हार कर सिर्फ सोना पसंद करती हैं। ज्यादा काम से थकावट के कारण उनके अंदर सेक्स करने की इच्छा बिल्कुल खत्म हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी देखभाल करने चाहिए साथ ही अपने लिए आवश्यक समय निकालना चाहिए। जिससे कि वह आराम कर सके और रात में अपने पार्टनर के साथ सेक्स लाइफ का मज़ा ले सकें। जब उनका जीवन ऐसा चलेगा तो ना ही उन्हें चिड़चिड़ाहट होगी और न गुस्सा आएगा बल्कि वह संतुष्ट और खुश रहेगी।

पति को मन की बात बताएं

पति को अपनी पत्नी से अपनी इच्छा जाहिर करनी चाहिए कि आप सेक्स में क्या चाहती है? आपको क्या अच्छा लगता है? इस तरह की बातें उसे अपने पति को बतानी चाहिए।लेकिन यह सब चीजें सेक्स करने के दौरान उनसे नहीं कहनी चाहिए। बल्कि जब आप रोमांस करें तब इस तरह की बातें अपने पति से शेयर करनी चाहिए क्योंकि बातों को करने के लिए सही समय होना बहुत जरूरी होता है साथ ही सही मूड भी बहुत आवश्यक है।

एक दूसरे के साथ खुश रहें

प्रेमी जोड़े या पति पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से पहले एक दूसरे की कंपनी इंजॉय करनी चाहिए। यदि वे एक दूसरे के साथ खुश हैं उन्हें किसी भी तरह की टेंशन नहीं है और वे एक दूसरे से प्यार भरी बातें कर सकते हैं तो उनकी सेक्स लाइफ बहुत ज्यादा बेहतर होती है।

फ्लेवर्ड कंडोम्स का करें इस्तेमाल

बाजार में अलग-अलग तरह के फ्लेवर वाले कंडोम मिलते है। यदि आप अपनी सेक्स लाइफ इंजॉय करना चाहते हैं तो आप अलग-अलग फ्लेवर कंडोम इस्तेमाल करें जिससे कि आपका और आपके पार्टनर का मूड और ज्यादा अच्छा बना रहे। कंडोम में भी कई तरह की वैरायटी आती है जैसे- लुब्रिकेटेड, रिंड व डॉटेड। इनके इस्तेमाल से फोरप्ले के दौरान उत्तेजना की इच्छा और ज्यादा बढ़ती जाती है साथ ही इनके इस्तेमाल के कारण आप अनचाहे प्रेगनेंसी से भी बच सकती है। अपनी सेक्स लाइफ एंजॉय करने के लिए आप कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें।

क्वालिटी पर ध्यान दें

कई फिल्मों, किताबों और कहानियों में सेक्स को बहुत ज्यादा उत्तेजना के रूप में दिखाया जाता है। उस में दिखाया जाता है कि कपल ज्यादातर समय करने की सोचते हैं और सेक्स करते रहते हैं। हालांकि वास्तविक जीवन में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। ज्यादातर कपल हफ्ते में एक या दो बार ही सेक्स कर पाते हैं या उससे कम ही सेक्स करते हैं। आप महीने में एक बार सेक्स करें या दो बार ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को खुश कर दे। सेक्स में क्वांटिटी नहीं बल्कि क्वालिटी ज्यादा महत्वपूर्ण है। चाहे आप अपने पार्टनर के साथ महीने में एक बार सेक्स करें लेकिन उसे आनंद का भरपूर अनुभव कराएं।

सुबह सेक्स करें

आज के मॉडर्न जमाने में पति-पत्नी दोनों ही अपने काम में व्यस्त रहते हैं और यदि वह दोनों वर्किंग हैं तो उनकी सेक्स लाइफ ना के बराबर हो जाती है क्योंकि रात में थके हारे आए तो खाना खाकर सेक्स की जगह सोना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अपनी सेक्स लाइफ को जिंदा रखने के लिए और अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आप सुबह उठ कर फ्रेश मूड में मॉर्निंग सेक्स कर सकते हैं। मॉर्निंग सेक्स के कई फायदे हैं जैसे कि यदि आप सुबह की सेक्स में अपने बच्चे को जन्म देना चाहते है तो वह बहुत ही ज्यादा सुंदर और इंटेलिजेंट पैदा होगा।