Relationship Tips: पतिदेव नहीं सुनते हैं आपकी एक भी बात तो यह तरीके कर सकते हैं मदद

By Ek Baat Bata | Mar 22, 2024

इस बात में कोई शक नहीं है कि पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पेचीदा होता है। क्योंकि इस रिश्ते में तालमेल बनाने में काफी समय लगता है। क्योंकि पति-पत्नी के बीच प्यार के साथ तकरार भी चलती रहती है। ऐसा ज्यादातर इसलिए भी होता है, क्योंकि पति अक्सर अपनी पत्नी की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह पत्नी के कई मुद्दों पर बात करना समय की बर्बादी भी समझते हैं। वहीं यह बात पत्नी भी समझती हैं कि उस मुद्दे पर पति से बाद करना कितना मुश्किल होता है। जहां पर वह आपकी बात सुनने को ही तैयार न हों।

ऐसे में असहमत पति से बात करना किसी लड़ाई से निपटने जितना मुश्किल होता है। लेकिन इसके बाद भी अगर आपको यह लगता है कि पति को आपकी बात समझनी चाहिए, तो हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप बेहद आसानी से अपने पति के सामने अपनी बात रख सकती हैं।

सही समय पर बातचीत
आपको यह बात समझनी होगी कि पति-पत्नी के रिश्ते में संघर्ष बहुत स्वाभाविक हिस्सा है। कई बातों को लेकर दोनों के बीच असहमति होना असामान्य नहीं है। वहीं अगर आपको अपनी बात पति के सामने रखना है, तो सही समय का इंतजार करना चाहिए। किसी भी समय अपने पति से बात नहीं शुरू करनी चाहिए। क्योंकि इस दौरान यदि उनका मूड ठीक नहीं हुआ, तो आपके बीच अधिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए आपको उस समय पति के सामने अपनी बात रखनी चाहिए, जब आप दोनों किसी निर्णय पर पहुंच सकें।

बातें न घुमाएं
अगर आप यह तय कर चुकी हैं कि आपको अपने पति से उस मुद्दे पर बात करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं, तो चीजों को गोल-गोल नहीं घुमाना चाहिए। इसलिए पति से सीधे मुद्दे पर बात करनी चाहिए। उनके सामने बहुत प्यार से अपनी बात रखें। इस दौरान अगर आप बातों को गोल-गोल घुमाएंगी तो उनका मूड अधिक खराब हो सकता है।

पति का पक्ष सुनें
पति-पत्नी की राय अलग हो सकती है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप दोनों ही एक-दूसरे का पक्ष समझने का प्रयास करें। क्योंकि आप दोनों एक ही टीम हैं। खुशहाल परिवार, वित्तीय स्थिरता और व्यक्तिगत विकास आप दोनों के लिए बहुत मायने रखता है। ऐसे में अगर आप छोटी सी बात पर रिश्ते को खराब करेंगे, तो इसमें आप दोनों का नुकसान हैं। ऐसे में पत्नियों को भी अपने पति को सुनना व समझना चाहिए।