Personality Tips: बालों की लंबाई से जानें लड़कियां का स्वभाव, फ्रीडम-कॉन्फिडेंट से होती हैं भरपूर

By Ek Baat Bata | Aug 08, 2023

लड़कियों के लंबे बाल उनकी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा होते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बालों की एक लट काफी है। इसलिए लड़कियों के बालों पर कई कवियों और संगीतकारों ने भी रचनाएं की हैं। लेकिन जिन बालों को लड़कियों की सुंदरता का एक हिस्सा माना गया, वह बाल लड़कियों के स्वभाव के कई राज खोलते हैं। बता दें कि लड़कियों के बालों की लंबाई से आप उनकी पर्सनालिटी का पता लगा सकते हैं। साथ ही यह भी जान सकते हैं कि जीवन की खराब परिस्थितियों को कैसे हैंडल करती हैं। इसके अलावा आप बालों की लंबाई से उनकी पसंद-नापसंद भी जानते हैं। 

शॉर्ट कट हेयर
जिन लड़कियों के बाल छोटे होते हैं, वह फ्रीडम और कॉन्फिडेंट होना पसंद करती है। ऐसी लड़कियों निडर और साहसी होती है। यह समाज के नियम-कानून की परवाह नहीं करती हैं और जोखिमों से खेलना पसंद होता है। यह लड़कियां अपने क्विक और बोल्ड डिसीजन मेकिंग क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इनको अपने मन की करने से रोक पाना बहुत मुश्किल होता है।

बॉब कट हेयर
बॉब कट हेयर वाली लड़कियां काफी सोफिस्टिकेटेड होती हैं। ऐसी लड़कियां हर चीज पर बारीकी से नजर रखती हैं। परफेक्ट ऑर्गनाइजेशन की आदत इन्हें लोगों से अलग बनाती है। ऐसी लड़कियां प्रोफेशनलिज्म, कॉन्फिडेंस और खराब से खराब कंडीशन को ग्रेस के साथ संभाल लेती हैं। इनसे सच्चाई को छिपा पाना काफी मुश्किल होता है। यह किसी भी चीज से नहीं डरती हैं और नई चीजों को जल्दी अपना लेती हैं। हर चीज पर जवाबी कार्यवाही करती हैं।

शोल्डर लेंथ हेयर
कंधे तक बालों वाली लड़कियां अपने स्टाइल और पर्सनालिटी में बैलेंस बनाकर रखती हैं। यह लड़कियां कहीं भी एडजस्ट कर लेती हैं। यह दोस्त बनाने में माहिर होती हैं। यह लड़कियां खुले विचारों की होती हैं और इनके पास हर परेशानी का समाधान होता है। इनकी दोस्ती लंबे समय तक चलती है और इनको ड्रेसिंग का शौक होता है। यह लड़कियां चुनौतियों से हार नहीं मानती हैं। इसके साथ यह अपने मजाकियां स्वभाव के लिए जाना जाता है।

लॉन्ग हेयर
जिन लड़कियों के बाद कंधे से नीचे व लंबे होते हैं, उनमें एक अलग तरह का आकर्षण होता है, जिसको नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। ऐसी लड़कियों को आर्ट और नेचर पसंद होता है। यह लड़कियां अच्छी श्रोता होती हैं और जिंदगी को खुलकर जीती हैं। इनकी जिंदगी में रोमांस और रोमांच होता है, इसके अलावा लंबे बालों वाली लड़कियों में पेशेंस होता है। यह अपने जीवन में सावधानी के साथ जीवन में आगे बढ़ती हैं। यह लंबे समय तक रिश्ते निभाने में यकीन रखती हैं। अगर यह कुछ करने की ठान लें तो कोई भी चीज उनके लिए नामुमकिन नहीं है।