Relationship Tips: पार्टनर से करते हैं बहुत ज्यादा प्यार, फिर भी उनके लिए ना करें ऐसे काम

By Ek Baat Bata | Aug 30, 2023

अगर आप किसी रिश्ते में हैं, या शादीशुदा हैं। तो आपको आप भी अपने पार्टनर की पसंद नापसंद का भी ध्यान रखते हैं। ज्यादातर कपल्स सोचते हैं कि वह अपने पार्टनर का ख्याल ऱखें। किसी भी रिश्ते में आपको अपने जीवनसाथी के लिए प्यार और लगाव के लिए वह सब कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जैसे आप अपने पार्टनर की पसंद के कपड़े पहनते हैं, उनकी पसंद का खाना खाने लगते हैं। प्यार में लोग कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। 

खासकर अगर आपसे पार्टनर किसी काम की चाह करते हैं, तो आप वह बात बिना किसी एतराज की मान लेते हैं। लेकिन अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिश्ता लंबे समय तक टिका रहे। तो प्यार होने के बाद भी आपको अपने पार्टनर के लिए इन कामों को नहीं करना चाहिए। कई बार आप अपने पार्टनर की पसंद पर वह काम भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं, जो आपको पसंद नहीं होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्यार होने के बाद भी वह कौन से काम हैं, जो आपको अपने पार्टनर के लिए नहीं करने चाहिए।

कंट्रोल करना
कई बार ऐसा भी होता है कि पार्टनर आपके रहन सहन को कंट्रोल करने की कोशिश करें। कई बार पार्टनर यह भी तय करता है कि आपको क्या करना है और क्या नहीं। ऐसे में आपको उनके इस बर्ताव को नहीं अपनाया चाहिए। जो जीवनसाथी अपने पार्टनर को यह बताते हैं कि कैसे रहना है, क्या करना है, किससे दोस्ती रखनी है। रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में पार्टनर का रिश्ते को कंट्रोल करना सही लग सकता है। लेकिन भविष्य में यही कारण आपके बीच विवाद की वजह बन जाएगा। 

भावनात्मक और फिजिकली शोषण
आप भले ही अपने पार्टनर से कितना भी प्यार क्यों न करते हों, लेकिन अगर आपका पार्टनर मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक रूप से आपको प्रताड़ित करता है। आपके साथ मारपीट करता है या अपशब्दों का प्रयोग करता है। तो इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे कहे कि आप उनकी भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं। इस तरह की बातें कर आपका पार्टनर आपको इमोशनली कमजोर बनाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन उनके इस बर्ताव को हंसी मजाक में टालने की गलती नहीं करनी चाहिए। 

सबसे दूर कर देना
कुछ लोग अपने साथी के लिए काफी चिंतित और पजेसिव हो जाते हैं। वह लोग अपने पार्टनर को उनके दोस्तों व करीबियों को दूर रहने की सलाह देने लगते हैं। उन लोगों को पसंद नहीं होता है कि उनका पार्टनर अपने दोस्तों व करीबियों के साथ ज्यादा समय बिताएं। आपको लग सकता है कि ऐसा वह प्यार होने के कारण कर रहे हैं। लेकिन आपको पार्टनर की इन बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार आपका पार्टनर अधिकार जताने के चक्कर में आपकी लाइफ को कंट्रोल करने लगता है। 

पसंद थोपना
आपका पार्टनर अगर आप पर अपनी पसंद थोपने लगे, या आपकी भावनाओं की कद्र ना करते हुए आप पर अपनी मनमर्जी थोपे, तो आपको खुद को उनके लिए न बदलें। कई बार लोग अपने पार्टनर के लिए खुद को बदलने लगते हैं। अक्सर लोग प्यार में पड़ने के बाद अपने पार्टनर के हिसाब से खुद को बदलने लगते हैं। कई बार पार्टनर मजाक में बॉडी शेमिंग करने लगते हैं। अगर आप भी उनकी बातों को हंसी-मजाक में टालने लगते हैं। या फिर खुद को उनकी पसंद के लिए बदलने लगते हैं। ऐसा रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाता है।