Relationship Tips: इस उम्र में करेंगे शादी तो नहीं आएगी Divorce की नौबत, इस उम्र में लंबे चलते हैं रिश्ते

By Ek Baat Bata | Sep 06, 2023

हमारा समाज शादी के महत्व से अनजान नहीं है। हर किसी को अपना परिवार बढ़ाने के लिए शादी करनी पड़ती है। लेकिन शादी किस उम्र में करना सही होता है, यह एक बड़ा सवाल है। कानूनी तौर पर हर देश में शादी की उम्र को लेकर अलग-अलग कानून हैं। अपने देश में लड़कियों की शादी के लिए 18 साल की उम्र और लड़कों के लिए शादी की उम्र 21 साल है। हालांकि इस उम्र को बदलने के लिए कई बार मांग भी उठ चुकी हैं। 

कानूनी दांव-पेंच से अलग हटकर अगर शादी की सही उम्र पर बात की जाए। तो आसपास की स्थिति-परिस्थिति को देखते हुए यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि जबतक आप किसी रिश्ते के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार ना हों, तब तक शादी जैसे बंधन में नहीं बंधना चाहिए। हालांकि हमारा समाज इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता है। बता दें कि सही उम्र में शादी करने से ना सिर्फ व्यक्ति शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी खुश रहता है। ऐसे में रिश्ता और जीवन दोनों सुखद होते हैं।

स्टडी का खुलासा
अगर शादी की सही उम्र की बात की जाए तो एएक स्टडी के अनुसार, जिन लोगों की शादी 28-32 साल के बीच में होती है। उन लोगों के बीच तलाक की नौबत काफी कम देखी जाती है। वहीं शुरूआत के 5 साल तक तो पति-पत्नी के अलग होने की स्थिति नहीं बनती है।

कब होती है ज्यादा तलाक की संभावना
अगर आंकड़ों के विश्लेषण पर ध्यान दें तो पाया गया है कि किशोरावस्था से लेकर बीस के दशक के अंत और तीस के दशक की शुरुआत दंपति के बीच तलाक होने की संभावना काफी कम होती है। इस उम्र के बाद तलाक की संभावना बढ़ जाती है। 32 की उम्र के बाद से तलाक की संभावना 5 फीदसी तक बढ़ने लगती है।

इस उम्र में शादी करने के फायदे
बता दें कि 20 की उम्र के बाद और 30 की उम्र की शुरूआत में किसी के साथ जीवन भर की पार्टनरशिप शुरू करने के बेहतरीन समय होता है। क्योंकि इस उम्र तक आते-आते लोग अपनी जिम्मेदारियों और जरूरतों को काफी अच्छे से समझने लगते हैं। वहीं 28-30 की उम्र तक आप आर्थिक रूप से भी अच्छे लेवल पर पहुंच चुके होते हैं। ऐसे में यह समय अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिहाज से काफी अच्छा होता है।

किस उम्र में नहीं होता है तलाक
एक स्टडी के मुताबकि ज्यादा उम्र में शादी करने का मतलब यह बिलकुल भी नहीं होता है कि रिश्ते के लंबे समय तक चलने की संभावना कम है। अगर आप भी तलाक जैसी चीजों से बचना चाहते हैं, तो 45-49 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं।