Relationship Tips: रिश्ते में नाखुश मर्द पार्टनर संग करने लगते हैं अजीब व्यवहार, ऐसे करें नोटिस

By Ek Baat Bata | Jul 13, 2023

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि महिला और पुरुष एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से काफी अलग होते हैं। इसी कराण महिला व पुरुष दोनों का खुशी और दुख जाहिर करने का तरीका भी अलग होता है। जहां महिलाएं खुलकर अपनी भावनाओं को बयां करती हैं। तो वहीं पुरुष अपनी खुशियों और दुखों को अपने में समेटे हुए रहते हैं। पुरुष अपने मन की बात को मन में ही रखे रहते हैं। ऐसे में कौन सी बात उन्हें परेशान कर रही है। यह बात पता लगा पाना उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड के लिए भी समझ पाना मुश्किल होता है।

कई बार पुरुष अपनी पार्टनर से यह भी खुलकर नहीं बोल पाते हैं कि वह उनके साथ रिश्ते में नहीं रहना चाहते या वह खुश नहीं है। वह बोलकर रिश्ता खत्म करने की जगह ऐसे काम करने लगते हैं कि रिश्ता टूट ही जाता है। आज हम आपको पार्टनर के कुछ ऐसी ही अजीब चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे पता चलता है कि मर्द उस रिश्ते में खुश नहीं है।

बात करना बंद
जब कोई भी पुरुष अचानक से अपनी पार्टनर से बात करना बंद कर दे। साथ ही वह सही-गलत पर आपके साथ बहस करना बंद कर दें। आपके बात करने से कतराने लगे। तो इसका मतलब है कि वह आपके साथ रिश्ते में खुश नहीं है। इसके अलावा वह अपनी पार्टनर को अपने पास भी नहीं आने देते हैं। कुछ भी पूछने पर सही से जवाब न देना आदि इसमें शामिल है।

जरूरत से ज्यादा काम करना या व्यस्त रहना
रिश्ते की समस्याओं से बचने के लिए कुछ पुरुष खुद को अपनी हॉबी या काम में झोंक देते हैं। इस तरह से वह अपना पार्टनर और उनके साथ शेयर की जाने वाली जिम्मेदारियों से भी आसानी से बच जाते हैं। अगर पुरुष इस तरह का व्यवहार करने लगे तो इसका मतलब है कि वह रिश्ते में खुश नहीं है।

ताने मारना
जब कोई पुरुष रिश्ते में नाखुश होता है, तो वह अपने पार्टनर को छोटी-छोटी बातों पर ताना मारने लगते हैं। उनकी बातों को सुनना पसंद नहीं करते और आलोचना करने की वजह ढूंढा करते हैं। कई बार वह कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जो पार्टनर को हर्ट कर जाती हैं। 

दूसरों के साथ अधिक समय बिताना
किसी भी रिश्ते में सामान्य तौर पर पार्टनर एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं और खुलकर बातें करते हैं। लेकिन जब कोई पुरुष पार्टनर की जगह बाहर अपना ज्यादा समय बिताता है। अपने पार्टनर को इमोशनली सपोर्ट नहीं करता है। तो इसका संकेत है कि वह रिश्ते में खुश नहीं है। कई बार इसकी वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी हो सकती है।