Relationship Tips: प्यार और अट्रैक्शन में ऐसे समझें फर्क, इन तरीकों से जानें प्यार है या आकर्षण

By Ek Baat Bata | Aug 23, 2023

कई बार लड़का और लड़की एक-दूसरे को देखकर पसंद करने लग जाते हैं। जिसे वह पसंद करते हैं, उन्हें जानने की कोशिश करते हैं और दोस्ती करना चाहते हैं। कुछ मामलों में दोस्त एक-दूसरे को इतना अधिक पसंद करने लगते हैं कि वह अपनी भावनाओं को प्यार समझने लगते हैं। अक्सर ही लोग दोस्ती को प्यार समझने की गलती कर बैठते हैं। तो वहीं कुछ लोग प्यार को महज दोस्ती का नाम देकर आगे कदम नहीं बढ़ाते हैं।

दोनों तरीकों में रिश्ता बिगड़ सकता है। अट्रैक्शन को प्यार समझने की गलती करके जब आप प्रेम प्रस्ताव सामने रखते हैं, तो बाद में आपको महसूस होता है कि यह सिर्फ अट्रैक्शन था। लेकिन तब तक आप उस रिश्ते में जा चुके होते हैं। फिर इससे बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। समय के साथ ही यह अट्रैक्शन और लगाव खत्म होने लगता है। जिसके कारण रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। इसलिए किसी भी रिश्ते में आने से पहले अपनी भावनाओं का सही तरीके से पता होना जरूरी होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपको दोस्त से प्यार है या सिर्फ अट्रैक्शन है।

पहली नजर का प्यार 
कई लोग पहली बार में किसी को देखकर उनके प्यार में पड़ जाते हैं। उनको ऐसा लगता है कि यह पहली नजर का प्यार है। जिसे लव एट फर्स्ट साइट भी कहा जाता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह बात मिथ्या साबित होती है। क्योंकि पहली नजर में प्यार नहीं बल्कि सिर्फ सामने वाले के लिए आकर्षण होता है। किसी के प्रति आकर्षण उनके लुक्स को लेकर भी हो सकता है। भविष्य में लुक बदलने पर यह आकर्षण कम भी हो सकता है। जबकि प्यार के लिए पार्टनर के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता होना जरूरी होता है।

प्यार में परवाह 
जब आपको किसी के प्रति अट्रैक्शन होता है। तो उनको अपनी फीलिंग्स के बारे में बताना चाहते हैं। उनके सामने खुद को साबित करने की कोशिश करते हैं। जबकि आप पार्टनर की परवाह करते या जताते हैं। क्योंकि जब आपको असल में किसी से प्यार होता है तो आप उनकी परवाह करने लगते हैं। फिर इस बात का फर्क नहीं पड़ता है कि वह भी आपकी परवाह करे या नहीं।

प्यार में दूरी 
पार्टनर से दूरी होने के बाद भी प्यार बरकरार रहता है। फिर भले ही आपका पार्टनर आपके साथ रह रहा हो या नहीं। लेकिन आप अपने पार्टनर के लिए वहीं महसूस करते हैं, जो आप उनके साथ रहने पर महसूस करते हैं। वहीं किसी के साथ अट्रैक्शन होने पर आप उनके आसपास रहना चाहते हैं। हालांकि अट्रैक्शन ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकता है। इसलिए जब तक आपके मन में किसी के लिए अट्रैक्शन होता है, आप सिर्फ तभी तक उनके साथ रहना चाहते हैं।