Relationship Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में महिलाओं को इन 3 चीजों से रहना चाहिए सावधान, रेड फ्लैग की है निशानी

By Ek Baat Bata | Apr 21, 2025

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास, संवाद और आपसी सम्मान पर टिका होता है। इसलिए पार्टनर के बीच भावनात्मक एक्टिविटी बहुत जरूरी होती है। हालांकि कई बार रिश्ते में कई तरह की परेशानी आ जाती है। पार्टनर एक-दूसरे के साथ चालाकी करने लगते हैं। वह एक-दूसरे से अपनी चिंता और प्यार को चुप्पी के रूप में छिपाते हैं। वहीं महिला और पुरुष दोनों ही इसका शिकार हो सकते हैं। लेकिन पार्टनर को इन मैनीपुलेशन चालों के बारे में सावधान रहना जरूरी है। क्योंकि जरा सी हेरफर महिलाओं को भावनात्मक रूप से कमजोर बना सकती है। ऐसे में आज हम आपको मैनीपुलेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिश्ते के लिए रेड फ्लैग माना जाता है।

गैलइटिंग
गैलइटिंग एक मनोवैज्ञानिक हेरफेर है। जिसमें एक साथी दूसरे को वास्तविकता के बारे में अपनी सोच पर शक करने के लिए मजबूर करता है। ऐसे में एक साथी सच्चाई को दूर रखने के लिए आत्म संदेह पैदा करते हैं। जैसे ऐसा कभी नहीं हुआ जैसे सामान्य बातों का इस्तेमाल करते हैं। हेरफेर वाला यह कदम साथी को भ्रमित महसूस कराता है। इससे भी आपको सावधान होना चाहिए।

गिल्ट ट्रिपिंग
गिल्ट-ट्रिपिंग में एक साथी दूसरे के फैसलों को प्रभावित करने के लिए अपराध बोध का इस्तेमाल करता है। एक साथी कह सकता है कि अगर आप मुझसे सच में प्यार करते हैं, तो आप ऐसा नहीं करेंगे। इसमें वह दूसरे साथी को इच्छुक होने के बजाय बाध्य महसूस कराते हैं। एक हेल्दी रिश्ते के लिए विकल्पों और कुंजी सीमाओं का सम्मान करना है। इसलिए किसी भी रिश्ते में गिल्ट ट्रिपिंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

स्टोनवॉलिंग
बता दें कि स्टोनवॉलिंग एक चालाकी भरा कदम है। जब एक साथी बात करना बंद कर देता है या फिर बातचीत में शामिल होने से इंकार कर देता है। जिससे किसी भी मुश्किल को हल करना असंभव हो जाता है। यह कदम दूसरे साथी को असहायता और निरासा की ओर ले जाता है। इसके लिए प्रभावी बातचीत का होना जरूरी है। जो खुलेपन और मुद्दों को टालने की जगह उनको एक साथ हल करने की इच्छा को दिखाता है।