Kitchen Hacks: स्मार्ट तरीके से करें किचन की साफ-सफाई, आसानी से चमका सकते हैं हर सामान

By Ek Baat Bata | Jul 05, 2023

कहा जाता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसीलिए रसोई को साफ-सुथरा रखना चाहिए। लेकिन आज के समय में कमी के चलते हम किचन के कई कामों को टाल देते हैं। जिसके कारण कई बार हमारा किचन काफी गंदा हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके किचन को स्मार्ट किचन बनाने में मदद करेंगे। कई बार फ्रिज में रखे फल काले पड़ जाते हैं, या कांच के बर्तन से पानी के निशान नहीं जाते हैं। ऐसी तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए हम आपको कुछ स्मार्ट तरीके बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप किचन में रखे हर सामान को आसानी से चमका सकती हैं।

ऐसे चमकाएं कांच के बर्तन
कांच के बर्तन कुछ समय के बाद खराब होने लगते हैं और उनकी चमक जाने लगती है। कई बार कांच के बर्तनों पर पानी व हल्दी आदि के दाग लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें नए जैसा चमकाना चाहती हैं तो एक बर्तन में पानी लें और फिर उसमें 2 चम्मच चायपत्ती डालकर उबाल लें। फिर पानी से चायपत्ती छानने के बाद उस पानी से कांच के बर्तन को साफ करें। अगर बर्तन में जिद्दी दाग लगा हुआ है तो आप कांच के बर्तन को कुछ समय उसमें डुबोकर रखें।

कटा सेब नहीं होगा काला
इस समस्या से तो आप सभी वाकिफ होंगे कि सेव काटकर यदि उसे फ्रिज में रख दिया जाता है। तो वह कुछ समय बाद काला पड़ जाता है। लेकिन अगर आप ठंडे पानी में नमक और नींबू डालकर उसमें सेब भिगोकर रखते हैं तो सेब काफी समय तक फ्रेश बना रहेगा।

गीला नमक
बारिश के मौसम का असर सबसे पहले नमक पर देखने को मिलता है। नमी के कारण नमक गीला हो जाता है। ऐसे में अगर आप नमक में चावल के दाने डालकर रखते हैं। तो चावल नमक की सारी नमी को सोख लेता है। इससे नमक में नमी नहीं आएगी।

काला कुकर
अगर खाना बनाते समय या कुछ उबालते समय कूकर काला पड़ गया है। तो इसे साफ करना काफी मुश्किल टास्क होता है। ऐसे में जब आप कुकर में कुछ उबालें तो नमक और नींबू का एक टुकड़ा उसमें डाल दें। आपका कुकर इस आसान तरीके से पहले की तरह नए जैसा हो जाएगा।

फ्रेश रहेगी चटनी
खाने में अगर चटनी हो तो उसका स्वाद और बढ़ जाता है। लेकिन हर बार इसे बनाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर चटनी बनाकर उसे फ्रिज में रख दिया जाता है। तो वह काली हो जाती है। ऐसे में आप जब भी चटनी बनाएं तो उसमें थोड़ा सा दही डाल दें। इससे चटनी का रंग फ्रेश जैसा बना रहेगा।