Cleaning Hacks: किचन का हर जलकर काला हुआ बर्तन हो जाएगा नया, जानिए कैसे करें इनकी सफाई

By Ek Baat Bata | Oct 21, 2023

हर भारतीय किचन की शान चमचमाते स्टील के बर्तन हैं। इसलिए हर हाउस मेकर के लिए इसकी सफाई एक अहम मुद्दा होता है। जब किचन में पूरा का पूरा बर्तन ही जलकर कोयले की तरह काला हो जाता है। तो इन्हें साफ करना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता है। कुछ लोग जले बर्तनों से छुटकारा पाने के लिए इन बर्तनों को दुकान पर बदल आते हैं।
 
तो वहीं कुछ लोग जले हुए बर्तनों को कबाड़ समझकर उन्हें अलग रख देते हैं। ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि इन जले हुए बर्तनों को आसानी से साफ किया जा सकता है। तो यह टिप्स आपके लिए जरूर फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

सामग्री
​ब्लैक कोल्ड ड्रिंक​
नमक
लिक्विड डिटर्जेंट

जले बर्तन को साफ करने का मिश्रण
सबसे पहले एक छोटा बोतल कोल्ड ड्रिंक लें। फिर इसे एक बाउल में निकाल लें और अब इसमें 1 चम्मच नमक मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें कोल्ड ड्रिंक की बराबर मात्रा में लिक्विड डिटर्जेंट और आधे से थोड़ा कम पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को जले बर्तन पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे आपके बर्तन एकदम नए जैसे हो जाएंगे।

यह तरीका करें ट्राई
इसके अलावा आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाएं। फिर जले हुए बर्तनों में इसे लगाकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। अब विनेगर और बेकिंग सोडा पेस्ट तैयार कर जले हुए बर्तन की सतह पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद इसे स्क्रब से रगड़कर साफ कर लें।