Clothes Drying Tips: बिना आयरन शर्ट की क्रीज सही करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं खर्च होगा पैसा

By Ek Baat Bata | Dec 09, 2023

अगर कपड़ों को प्रेस किए जाने के बाद इनको सही से न रखा जाए, तो कपड़ों का क्रीज खराब हो जाता है। जब कपड़ों को धोकर सुखाया जाता है, तो कपड़ों पर कई सिलवटें बन जाती हैं। ऐसे में अगर कहीं बाहर जाने का प्लान हो, तो सिलवट वाले कपड़ों को पहनना पसंद नहीं किया जाता है।
 
ऐसे में या तो धोबी के पास कपड़ों को प्रेस करवाएं, या फिर आप बाहर जाने से पहले इनको प्रेस करके पहनें। ऐसे में अगर आप भी बिना मेहनत और बिना पैसे खर्च किए कपड़ों से सिलवट हटाने का तरीका सोच रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कपड़ों से सिलवट हटाने के घरेलू उपाय
वाइट विनेगर- आधा चम्मच
हेयर कंडीशनर- आधा चम्मच
पानी- 1 कप

कैसे काम करता है सॉल्यूशन
बता दें कि इसमें मुख्य इंग्रीडिएंट हेयर कंडीशनर है। क्योंकि कंडीशनर कपड़ों में फाइबर को दबाने का काम करता है। जिसकी वजह से कपड़ों पर आई सिलवटें सीधी होने लगती हैं। वहीं इस इंग्रीडिएंट में इस्तेमाल किया गया विनेगर कपड़ों की क्रीज की फर्म बनाता है। 

जानिए कैसे करें इस्तेमाल
ऊपर बताए गए मिश्रण को सबसे पहले स्प्रे बोतल में भर लें। फिर इसको अच्छे से शेक कर लें। जिससे कि कंडीशनर अच्छे से इसमें मिक्स हो जाए।
इसके बाद कपड़े को हैंगर में टांग दें।
अब इस मिश्रण को कपड़े पर अच्छे से छिड़कें। 
फिर कपड़ों को सूखने के लिए छोड़ दें। 
इस तरह से आप पाएंगे कि कुछ ही देर में सारी सिलवटें गायब हो जाएंगी।