Kitchen Tips: गर्मियों में दही को खट्टा होने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक बना रहेगा तरोताजा

By Ek Baat Bata | May 29, 2023

दही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में दही का सेवन करना काफी लाभकारी माना जाता है। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है और इसके सेवन से यह आपको अंदर से ताजगी देता है। लेकिन गर्मियों में दही काफी जल्दी ठंडा हो जाता है। यदि आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दही को जल्दी खट्टा होने से बचाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

सही बर्तन का चुनाव
अगर आप भी घर पर दही को जमाती हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उसे प्लास्टिक या स्टील के बर्तन की जगह मिट्टी के बर्तन में जमाएं। इससे दही गाढ़ा जमेगा और साथ में टेस्टी भी होगा। क्योंकि मिट्टी का बर्तन दही के एक्स्ट्रा पानी को सोख लेता है। मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के बाद इसे किसी ठंडी जगह पर रखें। इससे यह जल्दी खट्टा भी नहीं होगा।

फ्रिज में स्टोर करें
बता दें कि दही जमाने को रात में जमाया जाना चाहिए। दही जमाने के लिए गुनगुने दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। फिर सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दही को फ्रिज में रख दें। इससे आपका दही जल्दी खट्टा नहीं होगा।

ऐसे जमाएं दही
दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को हल्का गुनगुना कर लें और फिर इसको अच्छे से फेंट लें। जब दूध में हल्का झाग आने लगे चो इसको दही को जमोन में डाल दें। इसके बाद इसे 3-4 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। बता दें कि दही को जमने के लिए हल्का गर्म टेंपरेचर चाहिए होता है। जैसे ही दही जम जाए तो उसे ठंडी जगह पर रख दें। इससे न तो दही जल्दी खट्टा होगा और न ही खराब होगा।