Kitchen Hacks: खत्म होने वाला है गैस सिलेंडर, तो इन ट्रिक्स की मदद से फटाफट तैयार करें खाना

By Ek Baat Bata | Nov 29, 2023

आज के समय में अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। रोजाना खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस का इस्तेमाल किया जाता है। हांलाकि एलपीजी गैस का रोजाना और लंबे समय से इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों को इस बात की जानकारी बहुत कम होती है कि इसको लंबे समय तक आप कैसे चला सकते हैं।
 
ऐसे में कई बार खाना बनाने के दौरान अचानक से सिलेंडर खाली हो जाता है। जिसके कारण आधा-अधूरा ही खाना बन पाता है। ऐसे में आपके साथ यह परेशानी न हो, इसके लिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कम गैस खर्च कर खाना बनाए जाने की ट्रिक बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को फॉलो कर आप भी लंबे समय तक गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

गीले बर्तन
जब आपको पता हो कि सिलेंडर में गैस कम हैं और आप दुविधा में हों कि खाना बन पाएगा या नहीं। तो आप इस दौरान गीले बर्तन को गैस पर रखने से बचें। क्योंकि इससे ईंधन अधिक खर्च होता है। इसलिए आप गैस जलाने से पहले गीले बर्तन को साफ कपड़े से अच्छे से पोंछकर सुखा लें। 

ढककर पकाएं खाना
अगर आप भी कम गैस में जल्दी खाना बनाकर तैयार करना चाहती हैं। तो इसके लिए आप भोजन को ढककर पकाएं। क्योंकि भाप के कारण खाना जल्दी पक जाता है और इससे गैस की खपत भी काफी कम होती है।

प्रेशर कुकर में पकाएं खाना
आपको बता दें कि प्रेशर कुकर में खाना अन्य बर्तनों की तुलना में ज्यादा जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में अगर गैस कम है तो आप खाना बनाने के लिए अन्य बर्तनों की जगह कुकर का इस्तेमाल करें। 

थोड़ा एक्स्ट्रा बनाएं खाना
अगर आपको बता है कि गैस कभी भी खत्म हो सकती है तो बेहतर होगा कि आप थोड़ा ज्यादा खाना बनाकर रख लें। इससे आप बचा हुआ खाना फ्रिज आदि में स्टोर कर सकती हैं। ऐसे में अगर गैस खत्म हो जाती है, तब भी आपका स्टोर किया हुआ खाना आप खाकर काम चला सकती हैं।