Home decor tips: स्मार्ट तरीके से अपने घर को दें लग्जरी लुक, मेहमान भी करेंगे आपकी तारीफ

By Ek Baat Bata | Sep 28, 2023

अक्सर लोग अपने घर के एक ही तरह के लुक को देख-देखकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लुक को चेंज करना चाहते हैं, लेकिन बजट की कमी के कारण आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करने से आपके घर की काया पलट जाएगी। साथ ही घर के लुक को चेंज करने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं होगी। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

होम डेकोरेशन टिप्स
आपके घर की दीवार यदि खाली लग रही है, तो इसे भरने के लिए आप फोटो फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलिए आप मीडियम साइज के फोटो फ्रेम इस्तेमाल ना करें। साथ ही फोटो फ्रेम का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

इसके अलावा अगर घऱ की दीवारों में लाइट कलर का पेंट है, तो आप डार्क शेड वाले पर्दों का चुनाव करें। इस तरह के पर्दे लगाने से आपका घर खिल उठेगा। हालांकि बहुत ज्यादा हैवी पर्दे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि इनको धोने में आपको परेशानी हो सकती है।

बता दें कि घर के लुक को चेंज करने के लिए आप फर्श को कार्पेट से सजा सकती हैं। वहीं बेडरूम और डाइनिंग रूम में कालीन बिछाने से आपके घर को लग्जरी लुक मिलेगा। मार्केट में आपको आसानी से 300-400 के बीच कार्पेट मिल जाएंगी।

घर के लुक को चेंज करने के लिए आप अपने घर को लाइट्स से भी सजा सकती हैं। ऑनलाइन सस्ते दामों में आपको आसानी से लाइट्स मिल जाएंगी। फैंसी लाइट्स आपके घर को अलग लुक देने का काम करेंगी। इन टिप्स की मदद से आप स्मार्ट तरीके से होम डेकोरेशन कर सकती हैं।