Kitchen Hacks: दाल में पड़ जाते हैं कीड़े तो ऐसे करें स्टोर, बहुत काम आएगा ये सिंपल हैक्स

By Ek Baat Bata | Jan 20, 2024

हर भारतीय घर में दाल जरूर खाई जाती है। यह भारतीय थाली का एक अभिन्न हिस्सा होती है। दाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर दाल को आप अच्छे से स्टोर करके रखती हैं, तो यह लंबे समय तक चल जाती है। लेकिन दाल को स्टोर करने में सबसे ज्यादा जो समस्या होती है, वह है दाल में कीड़े लगना। जब दाल में कीड़े लग जाते हैं, तो इसे फेंकने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं रह जाता है। 

ऐसे में अगर आप भी दाल को कीड़ों से बचाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दाल को लंबे समय तक कीड़ों से बचाकर स्टोर कर सकते हैं।

न करें ऐसी गलती
कई लोग दाल में कीड़े लगने से बचाने के लिए इसमें लौंग, कपूर और तेजपत्ता जैसी चीजों को डालकर रखते हैं। हांलाकि यह हैक्स भी कीड़े रोकने का अच्छा व कारगर उपाय है। लेकिन इन चीजों का टेस्ट व स्मैल दाल में ऑब्जर्व हो जाती है। ऐसे में दाल पकाने के बाद भी यह स्मेल और टेस्ट नहीं जाता है।

ऐसे स्टोर करें दाल
अगर आप भी दाल को लंबे समय तक कीड़े से बचाकर रखना चाहती हैं, तो आप दाल के डिब्बे में एक चम्मच नमक डालकर रख दें। इस उपाय को कोई भी ट्राई कर सकता है। नमक डालकर रखने से दाल में कीड़े नहीं पड़ेंगे।

इसके अलावा आप दाल में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इसको सही तरह से एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। हांलाकि यह जरूर सुनिश्चित करें कि दाल को लंबे समय तक स्टोर न किया जाए।