Coocking Tips: इस तरह गूथेंगे आटा तो सॉफ्ट और गुब्बारे की तरह बनेंगी रोटियां, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

By Ek Baat Bata | Oct 19, 2024

भारतीय घरों में रोटी बड़े चाव से खाया जाता है। लंच हो या डिनर रोटी के बिना अधूरा होता है। हालांकि एक समस्या का सामना लगभग हर किसी को करना पड़ता है। जब हम रोटी बनाते हैं, तो वह अच्छी बन जाती है, लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब आधे घंटे बाद एकदम कड़क हो जाती है। इसलिए खाने के समय स्वाद बिगड़ जाता है।
 
कुल मिलाकर कहा जाए तो खाने की थाली का स्वाद तभी लाजवाब होता है, जब रोटियां मुलायम और नर्म होती हैं। अगर आपकी बनाई रोटी भी कड़क हो जाती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सॉफ्ट और नरम रोटियां बनाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

अपनाएं ये टिप्स

बर्फ के पानी से गुंथे आटा
रोटी को लंबे समय तक मुलायम बनाए रखना चाहते हैं, तो आटा गूंथने के लिए एक बड़े बाउल में पानी लेकर उसमें बर्फ के 6-7 टुकड़े मिलाएं। बर्फ वाले पानी से आटा गूथें। बता दें कि बर्फ के पानी से आटा गूंथने से रोटियां मुलायम और सॉफ्ट होती हैं। आटा गूंथने के बाद उसको गीले कपड़े से ढक दें। इसस रोटियां फूली-फूली और नरम बनती हैं।

छान लें आटा
अगर रोटियां बहुत ज्यादा मोटी और कद्द होती हैं। तो आटा गूंथने से पहले उसको अच्छे से छान लें। इससे आटे का मोटा और दरदरा हिस्सा अलग हो जाएगा। इससे रोटियां मुलायम बनती हैं।

गुनगुने पानी में नमक डालकर गुंथे आटा
अगर आप गुनगुने पानी में नमक डालकर आटा गुथेंगी, तो इससे लंबे समय तक रोटियां सॉफ्ट बनती है। आटा गूंथने के बाद इसपर थोड़ा सा घी लगाकर 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। इससे रोटी नरम रहती है।

रैप कर के रखें
रोटी बनाने के बाद हल्की ठंडी होने पर इसे रैपर में रैप करके रखें। इसस लंबे समय तक रोटियां मुलायम बनी रहेंगी।