Cleaning Tips: वॉशिंग मशीन में कपड़े ही नहीं इन चीजों को भी कर सकते हैं साफ, खोई चमक आ जाएगी वापस

By Ek Baat Bata | Aug 09, 2023

आज के समय में वाशिंग मशीन में कपड़े धोना काफी आसान हो गया है। लेकिन इसके बाद भी घर के कई ऐसे सामान होते हैं। जिनको धोने में परेशानी होती है। क्योंकि इन्हें मशीन में नहीं धोया जा सकता है। पर यह एक तरह का अपवाद है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकों लोग हाथों से साफ करते हैं। जबकि इन चीजों को मशीन में भी साफ किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी सिर्फ कपड़ों को ही मशीन में धोते हैं। तो हम आपको यहां पर मशीन में धोने वाले अन्य सामानों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों को मशीन में साफ करने से आपकी आधी टेंशन कम हो जाएगी। इन चीजों की चमक दोबारा वापस आ जाएगी।

सॉफ्ट टॉयज
बता दें कि आप वॉशिंग मशीन में सॉफ्ट टॉय को भी धो सकती हैं। मशीन में धोने से इनकी क्वालिटी और शेप भी खराब नहीं होती है। सॉफ्ट टॉयज को ठंडे पानी से मैश बैग में डालकर मशीन में धोएं। इस दौरान मशीन की स्पीड जेंटली रखनी चाहिए। इसके बाद इन्हें सुखा लें।

तकिया
अगर अभी तक आप भी वॉशिंग मशीन में सिर्फ तकिए के कवर धोते रहें हैं। तो बता दें कि मशीन में पूरा तकिया भी बड़े आराम से धोया जा सकता है। यह बिलकुल सेफ होता है। इसे मशीन में हल्के गर्म पानी में डालकर कम स्पीड में धोएं। साथ ही यह जरूर देख लें कि तकिया से सारा साबुन निकल गया हो। फिर इसे ठंडे पानी से धोकर सुखाने के लिए डाल दें।

कैनवास शूज
कपड़ों की तरह वॉशिंग मशीन में बड़े आराम से कैनवास शूज को भी धो सकते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को यह बात पता नहीं होती है। ऐसे में लोग अक्सर घंटो मेहनत कर ब्रश से जूतों को चमकाने का प्रयास करते हैं। लेकिन मशीन में नॉर्मल पानी और जेंटल साइकिल से इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है।

जिम बैग बैकपैक
बता दें कि आप मशीन में पसीने, धूल-डस्ट से गंदे हुए जिम बैग और बैकपैक को भी आसानी से धो सकते हैं। इसके लिए बैग के सारे पॉकेट्स को खोलकर वॉशिंग मशीन में डालें। फिर जेंटल साइकिल में इनको धो लें।

योग मेट
योग मैट का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। इसलिए इसकी साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी होता है। हालांकि लोग इसे हाथ से ही साफ करते हैं। लेकिन इसे भी आप मशीन में आसानी से साफ कर सकते हैं। हल्के गर्म पानी में योग मैट को आसानी से और कम समय में धोकर साफ कर सकते हैं। इसके अलावा वॉशिंग मशीन में आप छोटे कारपेट भी धो सकते हैं।