Dishwashing Tips For Winters: सर्दियों में बर्तन धोने में आती है समस्या, तो इन आसान टिप्स से खत्म हो जाएगी परेशानी

By Ek Baat Bata | Dec 02, 2023

सर्दियों में पानी वाले काम करना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि सर्दी के कारण हाथ काफी ठंडे हो जाते हैं। लेकिन घर के कई ऐसे काम होते हैं, जिनको करना काफी जरूरी होता है। अगर घर के कामों की बात की जाए, तो पोछा लगाना, कपड़े धोना और बर्तन धोना आदि घर के जरूरी काम होते हैं। बाकी कामों को कुछ दिनों के लिए टाला जा सकता है, लेकिन बर्तन हर रोज धोने होते हैं। ऐसे में सर्दियों में ठंड से बचने के लिए डिशवॉशर एक मात्र तरीका होता है, लेकिन यह काफी महंगा होता है। 

ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सर्दियों में बर्तन धोने के कुछ सरल और आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। भले ही आपको बर्तन धोने पड़ेंगे। लेकिन इन आसान तरीकों को अपनाने से आपको ज्यादा ठंड नहीं लगेगी और आपके हाथ भी नहीं जमेंगे। तो आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में...

गर्म पानी का इस्तेमाल
सर्दियों के दिनों में ठंड से बचने के लिए आप बर्तनों की जूठन अलग कर इसको गर्म पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। गर्म पानी में भिगोने से बर्तन से तेल मसाला आसानी से छूट जाएगा और बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे। इससे आपको बर्तनों पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी और यह आसानी से साफ हो जाएंगे। 

गल्वस का इस्तेमाल
सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से हाथों को बचाने के लिए आप गल्वस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। क्योंकि इससे आपके हाथ ठंडे पानी से बचे रहेंगे। साथ ही आप आसानी से ढेर सारे बर्तन साफ कर सकते हैं।

ऐसे साफ करें जले बर्तन
अक्सर खाना बनाने के दौरान बर्तन जल जाते हैं और उनमें जिद्दी दाग लग जाते हैं। ऐसे में हमें इनको घंटों बैठकर साफ करना होता है। जले बर्तनों को आसानी से साफ करने के लिए आप स्क्रब में नमक और डिश लिक्विड मिक्स कर लें। फिर जले हुए बर्तन पर एक टिश्यू पेपर बिछा दें। इसके बाद बेकिंग सोडा और विनेगर का घोल बनाकर इस पर डाल दें। 15-20 मिनट तक इसको ऐसे ही रहने दें। इसके बाद बर्तन धो लें। इससे कम मेहनत में बर्तन साफ हो जाएंगे।