Fridge में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, जल्दी खराब हो सकता है बाकी का सामान

By Ek Baat Bata | Jun 09, 2023

आज के समय में लगभग हर घर में फ्रिज का उपयोग होता है। वहीं गर्मी के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल अधिक बढ़ जाता है। क्योंकि गर्मी में खाने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। खराब होने से बचाने के लिए हम अक्सर फ्रिज में कई ऐसी सारी चीजें रख देते हैं, जो हमारी जरूरत का होता है। लेकिन कई बार हम फ्रिज में ऐसा भी सामान रख देते हैं, जिसके कारण फ्रिज में रखा अन्य सामान भी जल्दी खराब होने लगता है।
 
बता दें कि कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से वह जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्रिज में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। वरना फ्रिज में रखा अन्य सामान भी जल्दी खराब होने लगेगा।

केला
बहुत से लोग अपने फ्रिज में केला रख देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रिज में केला कभी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे केला काला पड़ने लगता है। जिसके चलते अन्य सामान भी जल्दी सड़ने व खराब होने लगता है। 

खरबूजा
गर्मी के मौसम में खरबूजा-तरबूजा आदि की भरमार रहती हैं। बता दें कि खरबूजा खाने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचता है। लेकिन अगर आप भी खरबूजा को फ्रिज में रखते हैं, तो ऐसा करना आज से ही बंद कर दीजिए। क्योंकि फ्रिज में खरबूजा रखने से इसकी महक पूरे फ्रिज में भर जाती हैं। 

ब्रेड
कई लोग ब्रेड को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, अभी से ऐसा करना बंद कर दीजिए। फ्रिज में ब्रेड रखने से यह कड़क और रूखी हो जाती हैं।

लहसुन
फ्रिज में कभी भी लहसुन रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दूध व दही में लहसुन की महक आने लगती हैं। इसलिए अगर आप भी लहसुन आदि को फ्रिज में रखते हैं तो इसे एयरटाइट कंटेनर में छीलकर रखना चाहिए।