Kitchen Hacks: इस ट्रिक से सिर्फ 5 मिनट में छील सकते हैं हरी मटर, छूनेभर से निकल आएंगे दाने

By Ek Baat Bata | Dec 16, 2023

सर्दियों के मौसम में ताजे हरे मटर खाने का मजा की अलग होता है। सर्दियों में मटर के पराठे, मटर पनीर, कचौड़ी और पुलाव बनाकर खाते हैं। स्वास्थ्य के नजरिए से मटर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ताजे हरे मटर खाने की सलाह देते हैं। लेकिन मटर खाने के लिए इसके छिलकों को हटाना जरूरी होता है। हांलाकि 5-10 मटर छीलना कोई मेहनत का काम नहीं है। लेकिन अगर आपको किलोभर मटर छीलना पड़े तो इसमें आराम से आधे घंटे का समय लग जाता है।

इसलिए खाली समय में मटर छीलने का काम किया जाता है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जल्दी मटर छीलने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप किलोभर मटर सिर्फ 10 मिनट में छील सकते हैं।

जरूर करें ये काम
मटर को जल्दी छीलने के लिए सबसे पहले इनको एक बड़े बर्तन में 4-5 मिनट के लिए उबाल लें। फिर इसे 2 मिनट के लिए ढक दें। हांलाकि आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। इस तरीके से मटर का स्वाद बिलकुल भी खराब नहीं होगा।

कुछ मिनट में छील लेंगे किलोभर मटर
ऊपर बताए गए प्रोसेस को करने के बाद मटर एकदम नरम हो जाएगा। ऐसे में आप एकदम हल्के हाथों से मटर के एक छोर को दबाएंगे तो इसके सारे बीज निकल जाएंगे।

ऐसे रखें मटर
इसके साथ ही आप मटर के गर्म पानी को छानकर अलग कर लें। फिर मटर को नॉर्मल या बर्फ के पानी में डाल दें। इससे सिर्फ गर्म मटर ठंडे होते हैं। जिससे इसकी त्वचा नरम और दाने एकदम फ्रेश नजर आएंगे।