Natural Mosquito Refill: शाम होते ही मच्छरों की फौज कर देती है परेशान, तो इस नेचुरल तरीके से पाएं छुटकारा

By Ek Baat Bata | Mar 17, 2025

गर्मियों का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। गर्मियों मे मच्छरों की फौज लोगों को खूब परेशान करती है। वहीं दिन ढलते ही मच्छरों की फौज घरों में घुस जाती है और फिर जाने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में लोग मच्छरों को भगाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको मच्छरों को भगाने का एक ऐसे नेचुरल मॉसक्विटो र‍िफ‍िल के बारे में बताएंगे, जो केमिकल बेस्ड मॉसक्विटो रेपेलेंट को भी मात दे सकती है।

ऐसे बनाएं मॉसक्विटो रिफिल
मॉसक्विटो रिफिल बनाने के लिए कोकोनट ऑइल और कपूर का आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए आप मॉसक्विटो रेपेलेंट की रिफिल को खाली कर लें। अब इसके ढक्कन को खोलकर इसमें थोड़ा सा नारियल तेल भर दें। फिर इसके ऊपर से कपूर के टुकड़ों को क्रश करके डाल गें। अब रिफिल को अच्छे से हिलाकर इसको बंद कर दीजिए।

ऐसे करें इस्तेमाल
आप घर पर नेचुरल चीजों से तैयार की गई रिफिल में मॉसक्विटो रेपेलेंट की मशीन लगा दीजिए। इस मशीन को थोड़ी देर ऑन करके छोड़ दीजिए। कुछ ही देर में आपको पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। इसके अलावा नारियल के तेल और कपूर के मिक्सचर में मौजूद तत्व मच्छरों को कमरे में नहीं आने देंगे।

गौर करने वाली बात
बता दें कि नीम का तेल भी मच्छरों को भगाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, नीम के तेल की महक मच्छरों को बहुत बुरी लगती है। ऐसे में जब आप कमरे में नीम के तेल का स्प्रे छिड़केंगे तो कुछ मिनटों के अंदर ही आपको कमरे में एक भी मच्छर नहीं मिलेगा। इन केमिकल फ्री तरीकों का इस्तेमाल करके आप नेचुरल तरीके से मच्छरों को भगा सकते हैं। इसके अलावा शाम होते ही खिड़की-दरवाजे बंद कर लेने से भी मच्छर बाहर से अंदर नहीं आ सकेंगे।