Coconut Oil से चमकाएं घर का ये सामान, जानिए साफ-सफाई के लिए कैसे करें इस्तेमाल

By Ek Baat Bata | Jun 06, 2023

नारियल का तेल न सिर्फ स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। नारियल तेल का इस्तेमाल कुकिंग के लिए भी किया जाता है। नारियल तेल में पौष्टिक तत्वों, विटामिन्स और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। नारियल तेल हार्ट प्रॉब्लम, डायबिटीज और वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल से आप घर की साफ-सफाई भी कर सकते हैं। हालांकि यह बात काफी कम लोग ही जानते हैं कि होम मेंटेनेंस से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं को नारियल तेल से आसानी से हल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि नारियल तेल का आप क्लीनिंग में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

कारपेट पर लगे दाग
बड़े कारपेट को बार-बार धोना काफी मुश्किल टास्क होता है। वहीं अगर कारपेट पर कोई दाग लग जाता है कि तो इसे धोने में काफी परेशानी होती है। बता दें कि डिटर्जेंट और पानी के बिना ही दाग हटा सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। फिर इस पेस्ट को कारपेट में जहां दाग पड़ा है वहां पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। वहीं जब पेस्ट सूख जाए तो इसे झाड़कर साफ कर दें। इससे कारपेट पर लगे दाग आसानी से हट जाएंगे। 

फर्श पर लगे दाग-धब्बे
फर्श पर दाग-धब्बों का होना आम बात है। लेकिन कई बार यह दाग इतने जिद्दी होते हैं कि इसको साथ करने में काफी मेहनत लगती है। ऐसे में आप नारियल तेल की मदद से फर्श पर लगे दाग-धब्बों को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले फर्श पर लगे दाग वाली जगह पर थोड़ा सा नारियल तेल डालकर इसे ब्रश से साफ करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे फर्श पर लगे दाग-धब्बे धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। फर्श से नारियल तेल की चिकनाहट को हटाने के लिए पोंछा लगा लें।

ऐसे चमकाएं फर्नीचर
जब फर्नीचर पुराने हो जाते हैं तो इनकी चमक धीरे-धीरे गायब हो जाती हैं। लेकिन अगर आप भी फर्नीचर को सालों साल तक नया बनाए रखना चाहते हैं, तो इसमें नारियल का तेल आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए नींबू का रस और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। इसके बाद इस घोल में एक सॉफ्ट कपड़ा डुबोकर फर्नीचर साफ करें। इससे फर्नीचर की खोई चमक फिर से वापस आ जाएगी।