DIY Magazine Reuse: पुरानी मैगजीन से घर को इस तरह से करें डेकोर, मेहमान भी करेंगे आपकी तारीफ

By Ek Baat Bata | Aug 29, 2023

हम सभी के घरों में कई ऐसे सामान होते हैं, जिनका इस्तेमाल काफी कम होता है। कई बार सामान को बेकार समझ कर हम कबाड़ में दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन सामानों को आप रियूज भी कर सकती हैं। आज के समय में हर घर में मैगजीन आती है। ऐसे में अगर आप पुरानी मैगजीन को फेंक देती हैं, तो इसका अगली बार से इसका इस्तेमाल आप घर के डेकोर आइटम को बनाने में भी कर सकती हैं। इससे आप अपने पंसद की चीजों को बनाकर अपने घर को सजा सकती हैं। 

वॉल डेकोर आइटम करें
अगर आप भी अपने घर की दीवारों को अलग तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं, तो मैगजीन से आप वॉल डेकोर आइटम बना सकती हैं। इससे आप वॉल हैंगिंग बना सकती हैं या फिर वॉल को डेकोरेट करने के लिए अलग-अलग डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आपको पुराने मैगजीन, पेंट, ग्लू और छोटे-बड़े मिरर चाहिए।

ऐसे बनाएं वॉल डेकोर
सबसे पहले कई सारी मैगजीन इकठ्ठा कर लें। 
अब इसके पेपर को फोल्डर से अलग कर लें। 
इसके बाद इन्हें लंबा-लंबा रोल करें।
फिर इसको स्क्वेयर के शेप में फोल्ड करें।
अब ग्लू की मदद से इनको पेस्ट कर पूरा स्क्वायर बंच बनाकर तैयार कर लें।
इसमें बड़ा और फिर सारे थोड़े छोटे-छोटे बनाएं।
इसके बाद इसको पेंट कर इसमें ग्लू की मदद से मिरर लगाएं।
आप चाहें तो डोरी से इन्हें एक साथ जोड़ सकती हैं।
इसके अलावा इसमें मोती भी डाल सकती हैं।
अब गांठ बांधें और इस तरह से आपका वॉल डेकोर बनकर तैयार हो जाएगा।

फोटो फ्रेम बनाएं
अगर आपको भी अपने घर को फोटो से सजाने का शौक है तो घर पर रखी पुरानी मैगजीन का इस्तेमाल कर फोटो फ्रेम बना सकती हैं। इसको बनाने में आपको कम पैसा खर्च करना पड़ेगा और आप अपनी पसंदीदा फ्रेम रेडी कर पाएंगी।

अगर आपको घर पर फोटो लगाने का शौक है तो इसके लिए आप घर पर ही रखी पुरानी मैगजीन का इस्तेमाल करके फोटो फ्रेम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको पैसा भी कम खर्च करना पड़ेगा। इसी के साथ आप अपनी पसंद का फ्रेम रेडी कर पाएंगी।

ऐसे बनाएं फोटो फ्रेम
सबसे पहले लकड़ी का फ्रेम ले लें।
फिर मैगजीन के पेपर के छोट-छोटे टुकड़े कर लें।
अब एक कटोरी में ग्लू और थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें।
इसके बाद मैगजीन के पेपर पर ग्लू लगाकर फ्रेम के कवर को सेट करें और कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
अब इसे अपने पसंदीदा कलर से पेंट करें। 
आप चाहें तो इसे मिरर से सजा सकती हैं। वरना ग्लू थ्रेड कर इस पर सेट कर दें।
इस आसान तरीके से आपका फोटो फ्रेम तैयार हो जाएगा।