Tiles Grout: टाइल्स के बीच जमी गंदगी से खराब हो रहा रूम का लुक, तो ट्राई करें ये आसान टिप्स

By Ek Baat Bata | Sep 21, 2023

घरों में लगे टाइल्स की रौनकों का कोई जवाब नहीं होता है। लेकिन अगर इनकी रोजाना साफ-सफाई ना की जाए, तो इनकी गंदगी किसी से छिपती नहीं है। आमतौर पर हर घर में साफ-सफाई के लिए एक या दो समय झाड़ू-पोंछा किया जाता है। लेकिन गंदगी साफ करने के लिए इतना करना काफी नहीं होता है। अब टाइल्स के बीच ग्राउट में भरी गंदगी पोछा आदि से नहीं हटती है।
 
इसकी अलग से सफाई किए जाने की जरूरत होती है। क्योंकि नमी, धूल आदि के कारण इसमें फफूंद आदि जम जाती है। टाइल्स की गंदगी से रूम की चमक भी फीकी पड़ने लगती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ग्राउट की साफ-सफाई करने के आसान उपायों को यहां बता रहे हैं।

विनेगर का छिड़काव
बता दें कि टाइल्स के बीच ग्राउट में भरी गंदगी साफ करने के लिए विनेगर सस्ता और प्रभावी उपाय है। विनेगर को गंदे ग्राउट पर स्प्रे करके कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। फिर इसके बाद हल्के गर्म पानी से हल्का-हल्का रगड़कर साफ कर दें। इस आसान तरीके से पूरा टाइल्स अच्छे से साफ हो जाएगा।

बेकिंग सोडा और नींबू
अगर आप भी टाइल्स के ग्राउट को कम समय में बिना किसी केमिकल के साफ करना चाहती हैं। तो बेकिंग सोडा और नींबू से बेहतर कुछ भी नहीं होगा। इन दोनों का गाढ़ा सा पेस्ट बनाकर ग्राउट पर लगा दें। फिर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर ब्रश से घिसकर साफ कर लें।

ये उपाय भी है जबरदस्त
आपको बता दें तरह-तरह के दाग धब्बों को हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग किया जाता है। इससे आप ग्राउट की भी सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा में इसे मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। ब्रश की मदद से ग्राउट पर इस पेस्ट को लगाने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे रगड़कर साफ कर लें। इससे आपके टाइल्स नए की तरह चमकने लगेंगे।