Cleaning Tips: पोछा लगाते समय ना करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकती है फर्श

By Ek Baat Bata | Oct 26, 2023

पोछा लगाने का काम किसी को भी पसंद नहीं होता है। यह काम पसंद नहीं होने के बाद भी रोजाना घर की सफाई या फर्श की सफाई के लिए करना पड़ता है। आमतौर पर अधिकतर लोग हाथ से पोछा लगाते हैं। हांलाकि आप इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि पोछा लगाने का काम अक्सर काम चलाऊ तरीके से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोछा लगाने के काम को जल्दी-जल्दी खत्म करने के चक्कर में हम सभी कई गलतियां कर देते हैं। जो ना सिर्फ फर्श को डैमेज कर देती हैं, बल्कि इसे ज्यादा गंदा भी कर देती हैं। 

झाड़ू लगाए बिना पोछा लगाना
बहुत सारे लोग समय बचाने के लिए झाड़ू लगाए बिना पोछा लगा देते हैं। यह सफाई का गलत तरीका होता है। क्योंकि इससे फर्श अच्छे से साफ नहीं हो पाता है। साथ ही कचरे के बड़े कण भी पोछे से रगड़ खाकर फर्श को डैमेज करने का काम करते हैं। इसका असर लेमिनेटेड और वुडन फ्लोर साफ देखा जा सकता है। 

ज्यादा पानी का यूज करना
वुडन और लैमिनेट्स जैसे नमी-संवेदनशील फ्लोर पर जरूरत से ज्यादा गीले कपड़े से पोछा लगाने से यह फूलने लगता है। वहीं पानी के दराज में घुसने से फ्लोर बोर्ड भी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। 

गंदे पानी से पोछा लगाना
साफ पानी से पोछा लगाना फायदेमंद होता है। लेकिन अक्सर लोग एक ही पानी से पूरे घऱ में पोछा मार देते हैं। इससे फ्लोर की गंदगी साफ नहीं होती है। वहीं गंदगी दरारों में जमा होकर फर्श को अधिक गंदा बना देती है। जो देखने में भी काफी ज्यादा खराब लगता है।

सही से पोछा साफ ना करना
फर्श के मेंटेनेंस के लिए पोछे के कपड़े को साफ करना बहुत जरूरी होता है। हेल्थ के नजरिए से भी इसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि गंदे कपड़े से पोछा लगाने से गंदगी के साथ इंफेक्शन और एलर्जी फैलती है। क्योंकि यह बैक्टीरिया का घर होता है, जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है।