Cleaning Tips: इन चीजों की सफाई के लिए भूलकर भी ना करें विनेगर का इस्तेमाल, वरना लग सकता है चूना

By Ek Baat Bata | Oct 07, 2023

घर की कई चीजों को साफ करने से के लिए विनेगर को केमिकल प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। घर की साफ-सफाई और कुंकिग के लिए दो अलग तरह का विनेगर उपयोग में लाया जाता है। आप कुकिंग वाले विनेगर से साफ-सफाई भी कर सकते हैं। लेकिन साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले विनेगर का इस्तेमाल कुंकिग में नहीं किया जाता है। क्योंकि सफाई वाला विनेगर काफी ज्यादा हार्ड माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि सफाई वाले हार्ड विनेगर से कुछ चीजों को साफ करना डैमेज का कारण बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को सफाई वाले विनेगर से साफ करना डैमेज का कारण बन जाता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स
मोबाइल फोन, कंप्यूटर मॉनिटर और टेलीविजन की स्क्रीन को विनेगर से साफ नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसपर एंटी-ग्लेयर कोटिंग होती है। ऐसे में सिरके में मौजूद माइल्ड एसिड से इसके डैमेज होने का खतरा रहता है। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की सफाई के लिए विनेगर की जगह ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल ही करना चाहिए।

नेचुरल स्टोन फ्लोरिंग
संगमरमर, चूना पत्थर और ग्रेनाइट जैसे नेचुरल पत्थर की सफाई विनेगर से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि विनेगर में मौजूद एसिड इसे डैमेज कर देता है। खासतौर पर इसका खतरा तब ज्यादा रहता है, जब पत्थरों की सतह पर विनेगर को ज्यादा देर तक लगाकर छोड़ दिया जाए।

कास्ट आयरन
बता दें कि विनेगर बहुत स्ट्रांग लिक्विड होता है। ऐसे में अगर आप कास्ट आयरन की सतहों पर विनेगर को लगाकर छोड़ देते हैं, तो इसकी तैलीय परत हट जाती है। इस वजह से इस पर जंग लगने लगती है। 

वुडन फर्नीचर
कभी भी भूलकर भी प्योर विनेगर से वैक्स वुडन फर्नीचर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए। इससे फर्नीचर का रंग खराब हो जाता है। हांलाकि आप विनेगर को पानी में मिलाकर सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

रबर गास्केट
कुछ छोटे उपकरणों, बिल्ट इन या काउंटर टॉप डिशवॉशर और वाशिंग मशीनों में लगे रबर गास्केट की साफ-सफाई करने लिए बिना पानी मिलाए हुए विनेगर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्योर विनेगर से इन चीजों को साफ करने से यह सिकुड़ने और टूटने लगता है।