Kitchen Tips: बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, चुटकियों में होंगे नए जैसे

By Ek Baat Bata | Jun 02, 2023

बर्तन चमकाना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में अगर खाना पकाने के दौरान यदि बर्तन जल जाता है तो जले बर्तनों को साफ करना और भी ज्यादा कठिन होता है। अगर आप भी जले बर्तनों को साफ करने में परेशान हो जाती हैं और उन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है। ऐसे में बर्तनों में स्क्रेच भी पड़ जाते हैं और हाथों में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बर्तन साफ करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप बर्तनों में लगे जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं। 

सिरका
बता दें कि बर्तनों में लगे जिद्दी दागों को साफ करने के लिए सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सिरका में नमक मिलाकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद उस घोल को जले बर्तनों में लगाकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे स्पंज की मदद से साफ कर लें। इस तरीके से आपके बर्तन नए जैसे हो जाएंगे।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा की मदद से आप जले हुए बर्तनों को नए जैसा चमका सकती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी का घोल तैयार कर लें। फिर इस घोल को बर्तनों पर लगा कर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी की मदद से बर्तन को धोकर साफ कर लें।

प्याज
बर्तनों को चमकाने के लिए प्याज बहुत ज्यादा कारगर है। इसलिए जले हुए बर्तनों में पानी डालकर उसमें प्याज के टुकड़े डाल दें। फिर उस बर्तन को गैस पर चढ़ाकर पानी को उबालें। ऐसा करने से बर्तनों से जिद्दी दाग-धब्बे आसानी से छूट जाएंगे।

आटे का चोकर
आटे के चोकर का इस्तेमाल बर्तनों की चिकनाहट को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए बर्तन पर आटे के चोकर को अच्छे से लगा दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से बर्तन को साफ करें। उसके बाद साबुन और स्पंज की मदद से बर्तनों को धोकर साफ कर लें।