Home Decor Hacks: बेकार पड़े पुराने सामान से घर को दें नया लुक, मेहमान भी देखकर हो जाएंगे इंप्रेस

By Ek Baat Bata | Jan 27, 2024

घर की साफ-सफाई के साथ ही घर की सजावट करना भी काफी जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने घर के पुराने और बेकार पड़े सामना से घर को नया लुक दे सकती हैं। अगर आप भी घर के पुराने पड़े सामानों को फिर से इस्तेमाल में लाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन सामानों से आप घर की सजावट कर सकते हैं। 

पुरानी कांच की बोतल
अगर आपके घर में भी कई पुरानी कांच की बोतलें रखी हैं और आप इनको फेंकने की सोच रही हैं। तो ऐसा न करें। सबसे पहले कांच की बोतल को कलर करें, फिर चाहे तो आप इसकी फूलदानी बना सकती हैं। इसे अपने घर के किसी कोने में रख सकती हैं। यह देखने में खूबसूरत होने के साथ आपके घर के लुक को बढ़ाने का काम कर सकती है।

पुराना बैग
लड़कियों के पास कई सारे बैग पाए जाते हैं। ऐसे में आप इन बैगों को फेंकने की जगह दीवार की सजावट में बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आर्टिफिशियल फूलों की मदद से बैग को सजाकर उसे घर के कोनों में हैंग कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें लाइट की लड़ी भी लगा सकते हैं। क्योंकि लाइट लगाने से यह काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

पुरानी अलमारी
आप अपनी पुरानी अलमारी को फिर से एक नया लुक दे सकती हैं। इन अलमारियों में आप एंटीक पीस और किताबें रख सकती हैं। जिससे कि यह देखने में भी काफी खूबसूरत लगेंगी। इससे आपके घर को प्रोफेशनल लुक मिलेगा।

पुराना बक्सा
लगभग हर किसी के घर में पुराना बक्सा पाया जाता है। आप चाहें तो इन बक्सों को कलर कर घर को एंटीक लुक दे सकती हैं। पुराने बक्‍सों पर पेंटिंग करके उन्हें इंटीरियर डेकोरेशन के लिए घर के कोने में सजा सकते हैं।