Kitchen Tips: कभी गंदे नहीं पड़ेंगे कांच के बर्तन, नॉर्मल डिशवॉश की बजाय इन चीजों से करें साफ

By Ek Baat Bata | Aug 07, 2023

कांच के बर्तनों को साफ करने और इसके रख-रखाव दूसरे बर्तनों से काफी अलग होता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही इन्हें सेकेंड भर में चकनाचूर कर सकती है। लेकिन वक्त के साथ ही इसकी चमक भी फीकी हो जाती है। जिसके कारण कांच के बर्तनों को मेहमानों के सामने इस्तेमाल में लाने में झिझक होती है। ऐसे में अगर आपके किचन कैबिनेट में कांच की कटोरी, गिलास, प्लेट और बाउल आदि की चमक खो गई है। तो बता दें यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कांच के बर्तनों को चमकाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

विनेगर में भिगोएं
कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए आप विनेगर में 5-10 मिनट के लिए बर्तनों में भिगो दें। वहीं यदि बर्तनों में दाग-धब्बे आदि अधिक जिद्दी हैं, तो आप पानी और विनेगर के घोल को हल्का सा गर्म करके इस्तेमाल करें। विनेगर का एसिडिक गुण बर्तनों से सारे दाग-धब्बों को प्रभावी रूप से हटाने में सहायक होते हैं।

बेकिंग सोडा से बर्तन करें साफ
कांच के बर्तनों में कोई जिद्दी दाग रह जाए तो आप इसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी और बेकिंग सोडा को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट मिला लें। फिर स्पंज की मदद से कांच के बर्तनों को साफ करें। इससे बर्तनों में स्क्रैच नहीं आएगा। फिर बर्तनों को साफ पानी से धोकर इन्हें कपड़े से पोछकर साफ कर लें।

ये तरीका है जबरदस्त
अगर आपके पास विनेगर और बेकिंग सोडा नहीं है तो कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए चाय पत्ती का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप आधा गिलास पानी में एक चम्मच चायपत्ती को 5 मिनट के लिए उबालें। फिर इस पानी को डिशवॉश को मिलाकर कांच के बर्तनों को स्पंज की मदद से धोएं। इसके बाद सूती कपड़े से बर्तनों को पोंछ लें। इससे जिद्दी दाग छूट जाएंगे।

नींबू के रस से छिपाएं दाग-धब्बे
कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए आप नींबू के रस को बर्तनों पर रगड़ सकते हैं। इसके लिए नींबू को बीच से काटकर छिलका समेत कांच के बर्तनों पर रगड़े। फिर इन बर्तनों धोकर पानी से साफ कर लें।