Wheat Flour: इस तरह से गेहूं को करेंगे स्टोर तो पास नहीं भटकेगा घुन, इन टिप्स को करें फॉलो

By Ek Baat Bata | Jul 25, 2023

आजकल भले ही दुकानों पर कई अलग-अलग ब्रांड के आटे मिलते हों, लेकिन कुछ लोग आज भी गेहूं खरीदकर उसे चक्की में पिसाते हैं। गेहूं खरीदकर उसका आटा पिसाना एक अच्छा तरीका है। क्योंकि दुकानों पर मिलने वाले आटे के पैकेटों में मैदा मिला होता है। जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। छोट शहर हो या गांव लोग गेहूं को स्टोर करके रखते हैं। लेकिन गेहूं के भंडारण की सही जानकारी न होने की वजह से उसमें घुन लग जाता है। जिसके कारण पूरा अनाज खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए गेंहू को सही तरीके से स्टोर करने के बारे में बताने जा रहे हैं। 

जरूर करें यह काम 
गेहूं को स्टोर करने से पहले इसे अच्छे से साफ कर लें। दो-चार बार पानी में धोकर सुखाने के बाद इसे साफ डिब्बे में स्टोर करना चाहिए। क्योंकि गंदगी से कीड़े जल्द आकर्षित होते हैं। इसलिए गेहूं स्टोर करने के लिए आवश्यक है कि इस साफ-सुथरी जगह पर रखा जाए। गेहूं का भंडारण नमी वाली जगह पर नहीं करना चाहिए।

घुन भगाने की नेचुरल दवा
नेचुरल रूप से नीम की पत्तियां कीटनाशक के रूप में कार्य करती हैं। अगर आप भी गेहूं को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं। तो उसमें नीम की पत्तियों को डाल दें। ऐसा नहीं करने गेहूं में घुन लगने लगते हैं। यदि आप इसमें नीम की पत्तियां डाल देंगे तो नीम की गंध से कीड़े मरने लगते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप गेहूं के डिब्बे में हर 3-4 हफ्ते में नीम की पत्तियां बदल सकते हैं।

गेहूं में रखें लहसुन
लहसुन की तेज गंध से घुन और दूसरे कीड़े अनाज के आसपास नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप भी गेहूं स्टोर कर रहे हैं। तो इसे कीड़ों से बचाने के लिए डिब्बे में बिना छिले हुए लहसुन रख दें। वहीं लहसुन की कली सूखने पर इसे बदलते रहें।

गेहूं में रख दें माचिस
हालांकि यह उपाय आपको थोड़ा सा अजीब जरूर लग सकता है। लेकिन गेहूं से कीड़े भगाने का यह एक बेहतरीन तरीका है। क्योंकि माचिस की तीली में सल्फर पाया जाता है। वहीं माचिस का यह रसायनिक तत्व कीड़ों को नहीं पसंद है। इसलिए गेहूं स्टोर करने के साथ ही उसमें माचिस की तीली डालकर रखने से कीड़े नहीं लगेंगे।