Kitchen Cleaning Tips: किचन की इन जगहों की सफाई पर नहीं जाता है ध्यान, जानिए कैसे रखें इन्हें साफ

By Ek Baat Bata | Jun 28, 2024

किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं बल्कि महिलाओं का अधिक समय भी यहीं बीतता है। किचन दिलों को जोड़ने का रास्ता बनाता है। किचन की पहचान सिर्फ खाने से नहीं बल्कि उसकी साफ-सफाई से भी होता है। क्योंकि किचन को साफ रखकर आप अपने परिवार के सदस्यों की सेहत को बेहतर बनाती हैं। लेकिन किचन के कई कोने ऐसे भी होते हैं, जहां पर साफ-सफाई का ध्यान ही नहीं जाता है और यह गंदे पड़ रहते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको किचन के इन्हीं कोनों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

ड्राई ग्रॉसरी जगह
किचन में आटा और दालों को स्टील के डिब्बों में रखा जाता है। बता दें कि यह जगह कीड़े-मकोड़ों के लिए प्राइम टारगेट होती है। हालांकि महिलाएं इन चीजों को एयरटाइट कंटेनर में बंद करके शेल्फ में रखती हैं। लेकिन अक्सर इन डिब्बों के आसपास गंदगी जमा हो जाती है, जिसके कारण कीड़े पनपने लगते हैं। इसलिए शेल्फ से गंदगी को दूर रखने के लिए इसकी नियमित रूप से साफ-सफाई करनी चाहिए।

गैस सिलेंडर कैबिनेट
किचन में गैस सिलेंडर काउंटरटॉप्स के नीचे रखा जाता है। सफाई के दौरान किचन को साफ कर दिया जाता है, लेकिन भारी-भरकम गैस सिलेंडर को हटाने की जहमत नहीं की जाती है। ऐसे में सिलेंडर के आसपास की जगह गंदी रह जाती है और वहां पर कीड़े होने लगते हैं। ऐसे में आप सप्ताह में या फिर 15 दिनों में एक बार सिलेंडर के आसपास की एरिया को अच्छे से साफ कर सकती हैं।

मसालों के बॉक्स
किचन में रखा मसाला बॉक्स 10-15 दिनों में भर दिए जाते हैं। लेकिन इन मसालदानी के बीच में जो छोटे-छोटे स्पेस होते हैं, उनकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। कई बार यहां पर कीड़े अपना घर भी बना लेते हैं। ऐसे में आप जब भी मसालदान में मसाले रखें, तो इसको अच्छे से साफ कर लें। साथ ही यह भी ख्याल रखें कि इसमें मसाले शुद्ध ही नहीं बल्कि सुरक्षित भी हों।

माइक्रोवेव का अंदरूनी हिस्सा
माइक्रोवेव ओवन हर किचन की शान होता है और किचन में इसके होने से कई काम बेहद आसान हो जाते हैं। हालांकि इसके बाहरी हिस्से की सफाई तो हर कोई कर देता है, लेकिन अक्सर महिलाएं माइक्रोवेव ओवन को अंदरूनी साफ करना भूल जाती हैं। जिसके कारण इसका अंदरूनी हिस्सा हमेशा गंदा रहता है। यही कारण है कि जब इसमें दोबारा खाना गरम किया जाता है, तो उसमें स्मेल आने लगती है। यह सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखने के लिए ओवन को सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी साफ किया जाना चाहिए।