Ways to Wash Clothes: भूलकर भी गर्म पानी में नहीं धोने चाहिए ये 5 कपड़े, वरना पड़ सकता है पछताना

By Ek Baat Bata | Dec 21, 2023

सर्दियों के मौसम में लोग कपड़े धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। यह ठंडे पानी से हाथों को बचाने के एक अच्छा तरीका है। लेकिन कपड़ों की मेंटेनेंस के लिहाज से यह अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी कपड़ों को लंबे समय तक अच्छी कंडीशन में रखना चाहती हैं, तो इन्हें ठंडे पानी से ही धोना चाहिए। खासकर इन 5 कपड़ों को गर्म पानी से बिलकुल भी नहीं धोना चाहिए। 

जींस
बता दें कि जींस का फैब्रिक टफ होता है। जिसके कारण इसे धोने में ज्यादा मेहनत लगती है। इसलिए जींस को जल्दी साफ करने के लिए कुछ लोग इसे गर्म पानी में भिगो देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो यह जींस को साफ करने का बिलकुल गलत तरीका है। क्योंकि गर्म पानी से जींस धोने से यह जल्द पुरानी दिखने लगती है।

सिल्क
सिल्क को भी कभी गर्म पानी में नहीं धोना चाहिए। इससे आपका कपड़ा पहली बार में ही बुरी तरह से डैमेज हो सकता है। सिल्क को साफ करने के लिए इसे हाथों और ठंडे पानी के इस्तेमाल से धोना चाहिए। क्योंकि साड़ियां भी गर्म पानी में धोने से खराब हो सकती है।

गर्म पानी से न धोएं डार्क कलर के कपड़े
डार्क कलर व रंग बिरंगे कपड़ों को गर्म पानी से भूलकर भी नहीं धोना चाहिए। क्योंकि यह डाइ किए हुए कपड़े होते हैं। ऐसे में गर्म पानी में जाते ही इन कपड़ों की चमक फीकी पड़ने लगती है।

दाग लगे कपड़े
काफी लोगों का मानना होता है कि दाग लगे कपड़ों को गर्म पानी में धोने से इसके दाग-धब्बे आसानी से हट जाते हैं। लेकिन ऐसा मानना बिलकुल गलत है। गर्म पानी से दाग-धब्बे ज्यादा पक्के हो जाते हैं। इसलिए इन्हें ठंडे पानी से ही साफ करना चाहिए।