Home Tips: घर को खूबसूरत लुक देने में बहुत काम आएंगे ये टिप्स, आंगन को मिलेगा नया लुक

By Ek Baat Bata | Mar 08, 2025

हर कोई अपने सपने के आशियाने को खूबसूरत बनाना चाहता हैं। ऐसे में अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के आंगन को हरा-भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं।

आंगन को बनाएं खूबसूरत
घर के आंगन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप कई तरह के पेड़, फूल और सजावटी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल मार्केट में आपको सजावट के लिए पौधे आसानी से मिल जाएंगे।

दीवारों पर लगाएं लताएं
आंगन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप दीवारों पर मोगरा और मनी प्लांट जैसी लताएं लगा सकते हैं। इससे भी आंगन अच्छा लगेगा। वहीं आंगन के बाहर बाउंड्री पर संतरा या फिर नींबू जैसे छोटे-छोटे पेड़ लगा सकते हैं। इससे आपके पेड़ हरा-भरा लगेगा।

आंगन में लगाएं झूले
आंगन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप छोटा सा फव्वारा भी लगवा सकते हैं। इससे आपके आंगन की सुंदरता बढ़ जाएगी। इसके अलावा आप आंगन में छोटा सा झूला भी लगवा सकते हैं। 

बांस की लकड़ियां
आप शाम के समय आंगन में दिए या फिर लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पूरा आंगन रोशनी से जगमगाएगा। वहीं आप आंगन में पत्थरों से सजावट कर सकते हैं। इसके अलावा बांस की लकड़ियों से भी आंगन में खूबसूरत सजावट कर सकते हैं।

आंगन की सफाई
इन सभी टिप्स के अलावा आपको रोजाना आंगन की साफ-सफाई करना चाहिए और पौधों को पानी भी देना चाहिए। ऐसा करने से आपका आंगन हमेशा हरा-भरा और खूबसूरत दिखाई देगा।