Mosquito Repellent Plant: बारिश के मौसम में मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगा ये तरीका, घर के गार्डन में लगाएं ये पौधे

By Ek Baat Bata | Jun 29, 2023

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। सुबह हो या शाम मच्छरों की वजह से उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि मच्छर के काटने से न सिर्फ गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। बल्कि इनके काटने से एलर्जी भी हो सकती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मच्छरों से निजात पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि अगर आप भी मच्छरों से निजात पाना चाहती हैं तो आप अपने गार्डन में इन पौधों को लगा सकती हैं। 

लहसुन का पौधा
यदि आप अपने घर के गार्डन में लहसुन का पौधा लगाती हैं। तो इससे मच्छरों के पनपने की संभावना काफी कम हो जाती है। क्योंकि मच्छरों को लहसुन की गंध पसंद नहीं होती है। जिसके कारण वह इस पौधे से दूर भागते हैं। बता दें कि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके पौधे को आप घर में गमले में या ग्रो बैग में लगा सकती हैं। हालांकि इस पौधे को लगाते समय ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी या जल भराव न हो। 

यूकेलिप्टस
अगर आपका गार्डन काफी बड़ा है तो आप अपने गार्डन में यूकेलिप्टिस का पौधा भी लगा सकते हैं। बारिश का मौसम इस पौधे की रोपाई के लिए सबसे अच्छा होता है। बता दें कि मच्छरों को दूर भगाने में इस पेड़ में मौजूद ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इस पौधे को अपने गार्डन में लगाते हैं तो मच्छर घर के आसपास नहीं आएंगे। हालांकि यूकेलिप्टिस का पौधा उसी जगह लगाना चाहिए। जहां अन्य पौधे मौजूद न हों। यूकेलिप्टिस का पौधा मिट्टी के पोषक तत्वों को तेजी से सोख लेता है। जिसके कारण मिट्टी बंजर और सूखी होने लगती है। आप चाहें तो इस पौधे को घर के बाहर भी लगा सकते हैं।

सिट्रोनेला
गर्मियों के समय सिट्रोनेला का पौधा लगाना बेहतर होता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में सिट्रोनेला की ग्रोथ काफी अच्छी होती है। वहीं इस पौधे की पत्तियों में से काफी अच्छी सुगंध आती है। यह सुगंध मच्छरों को दूर करने में सहायक होती है। इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल आप रूम फ्रेशनर के तौर पर भी कर सकती हैं। इससे निकलने वाली खुशबू आपके घर को खुशनुमा माहौल में बदल देगी।